साक्षी महाराज बोले- गांधी से बड़े सुभाष चंद्र बोस, नोट पर हो उनकी फोटो

Newstrack
Published on: 1 Feb 2016 8:10 PM IST
साक्षी महाराज बोले- गांधी से बड़े सुभाष चंद्र बोस, नोट पर हो उनकी फोटो
X

एटा: उन्नाव से बीजेपी एमपी साक्षी महाराज ने सुभाष चंद्र बोस को महात्मा गांधी से बड़ा बताया है। साक्षी ने कहा, ''रुपए पर महात्मा गांधी की जगह सुभाष चंद्र बोस की फोटो होनी चाहिए। देश सुभाष चंद्र बोस की वजह से कारण आजाद है।'' यहां अपने आश्रम में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने ये बातें कहीं।

और क्या कहा?

-नेताजी का स्थान महात्मा गांधी से ऊपर होना चाहिए।

-उनके नाम पर डाक टिकट जारी होना चाहिए।

-बोस के नाम पर इंस्टीट्यूट और सड़कें होनी चाहिए।

'कांग्रेस ने शहीदों पर किया अत्याचार'

-साक्षी महराज ने कहा-कांग्रेस ने देश के शहीदों के साथ अन्याय किया। खुद सत्ता सुख भोगा।

-नेताजी विदेश से नेहरू को लेटर लिखते थे।

-नेहरू लेटर का जवाब नहीं देते थे। वो कहते थे सुभाष मर गए।

-कांग्रेस ने भगत सिंह को आतंकवादी घोषित करवा दिया।

-चंद्रशेखर आजाद की हत्या करा दी।

'बीजेपी में शामिल होना सम्मान की बात'

नेताजी नहीं होते तो देश आजाद नहीं होता। उनके परिवार के लोगों का बीजेपी में शामिल होना सम्मान की बात है। कांग्रेस के काले कारनामें उजागर हो चुके हैं

1 / 1
Your Score0/ 1
Newstrack

Newstrack

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!