सोने से पहले कर लीजिए ये 3 आसान काम, रातों-रात बदल जाएगी किस्मत, जीवनभर नहीं होगी तंगी!

Vastu tips for wealth: वास्तु शास्त्र के अनुसार रात को सोने से पहले ये 3 काम अवश्य करें, कुछ ही दिनों में देखेंगे चमत्कार... जानने के लिए ये लेख पूरा पढ़ें..

Priya Singh Bisen
Published on: 15 Sept 2025 12:48 PM IST
Vastu tips for wealth
X

Vastu tips for wealth (photo: social media)

Vastu tips for wealth: अपना जीवन को किस प्रकार शांति के साथ सुखमय किस प्रकार बनाये.... ये सभी उपाय वास्तु शास्त्र में विस्तार से बताया गया है। कहा जाता है कि यदि हम रोज़ाना नियमित रूप से कुछ सामान्य नियमों का पालन करें तो घर में न केवल सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है बल्कि परिवार के सभी सदस्यों में खुशहाली बनी रहती है।

विशेषकर रात का वक़्त वास्तु शास्त्र में बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है, क्योंकि पूरे दिन की गतिविधियों के बाद जब हम आराम के लिए सोने जाते हैं तो उसी वक़्त हमारी ऊर्जा और घर का वातावरण अगली सुबह के लिए तैयार होता है। ऐसे में यदि कुछ विशेष काम रोजाना रात को सोने से पहले कर लिए जाए तो घर में हमेशा सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है।

1. घर के बाहर से कूड़ा हटाना


वास्तु शास्त्र के अनुसार, रात के समय घर के बाहर कूड़ा या गंदगी छोड़कर सोना बहुत ही अशुभ माना जाता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा घर के अंदर प्रवेश कर जाती है और आर्थिक प्रगति में बाधाएं डालती हैं। इसलिए सोने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि घर के बाहर या आंगन में कोई भी कूड़ा-कचरा जमा न हो।

2. पूजा के फूल हटाना


हमेशा लोग सुबह या शाम को भगवान की पूजा के वक़्त फूल चढ़ाते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार रात में पुराने फूल पूजा स्थल पर नहीं रखने चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करना शुरू हो जाती है। इसलिए शाम की पूजा के बाद पुराने फूल हटा देना ही शुभ माना जाता है।

3. रात में कपूर और लौंग जलाना


वास्तु में कपूर (कपूर) और लौंग का ख़ास महत्व माना गया है। रात को सोने से पहले कपूर के साथ लौंग जलाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती हैं और वातावरण पूर्ण रूप स शुद्ध हो जाता है। इसकी खुशबू से मन को शांति मिलती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा फ़ैल जाती है।

यदि आप चाहते हैं कि आपके घर में हमेशा सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और शांति का वास हो, तो इन 3 आसान उपायों को अपनी दिनचर्या में आज से ही शामिल कर लें। ये उपाय किसी बड़े खर्च या कठिन साधना की मांग नहीं करते बल्कि केवल थोड़े से प्रयास से घर का वातावरण सकारात्मक और मंगलकारी बनाया जा सकता है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen

Mail ID - [email protected]

Content Writer

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!