TRENDING TAGS :
Diwali 2025: दशहरे के ठीक 20 दिन बाद क्यों मनाई जाती है दिवाली? गूगल मैप से खुला चौंकाने वाला रहस्य!
Diwali 2025: दिवाली हर साल दशहरे के 20 दिन के बाद ही धूमधाम से मनाई जाती है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इसके पीछे का कारण क्या है? आइए जानते हैं इसके पीछे का असली कारण?
Diwali 2025 (photo: social media)
Diwali 2025: भारत में हर साल दिवाली को बड़े उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया जाता है। ये हिन्दू धर्म का एक बड़ा त्योहार होता है। दिवाली हर साल दशहरे के 20 या 21 दिन बाद आती है। ऐसे में इस साल ये दशहरे के ठीक 20 दिन बाद यानी 20 अक्टूबर, 2025 को मनाई जायेगी। लेकिन क्या आपने कभी इस बात पर विचार किया है कि हर साल दशहरे के 20 दिन बाद ही क्यों मनाया जाता है दिवाली का त्योहार? दरअसल इसके पीछे एक बहुत ही बड़ा कारण है और अधिकतर लोगों को इस बारे में जानकारी नहीं होती है।
दशहरे के 20 दिन बाद ही क्यों मनाया जाता है दिवाली का त्योहार?
आखिर... दशहरे के 20 या 21 दिन बाद दिवाली क्यों मनाया जाता है ? दरअसल, इसके पीछे एक धार्मिक मान्यता जुड़ी होती है, जिसके बारे में महर्षि वाल्मीकि ने अपनी लिखी हुई रामायण में उल्लेख किया है। वाल्मीकि रामायण के अनुसार भगवान राम ने लंकापति रावण का वद्ध कर सोने की लंका उसके छोटे भाई विभीषण को दे दी थी और इसके बाद प्रभु श्रीराम अयोध्या वापस लौट आए थे। इस दौरान उन्हें वापस अयोध्या आने में पूरे 20 दिन का वक़्त लगा था। इसके बाद भगवान राम के आते ही सभी अयोध्या नगर के वासियों ने उनके बहुत ही भव्य स्वागत किया वो भी दिया जलाकर। उसी दिन से इस त्योहार को दिवाली के तौर पर धूमधाम से मनाया जाने लगा और इसीलिए ये हर साल दशहरे के 20 या 21 दिन बाद आती है।
20 दिनों के बारे में गूगल मैप का क्या कहना है?
दिवाली को 20 दिन बाद मनाने पर यदि विश्लेषण किया जाए तो कई दिलचस्प बाते सामने आती हैं और आप इसे कई तरहों से क्रॉसचेक कर सकते हैं। जैसे कि प्रभु श्रीराम ने श्री लंका से भारत तक का सफर तय किया था तो ऐसे में आज का गूगल मैप दोनों जगहों के बीच के ट्रैवलिंग डिस्टेंस को बहुत ही सरलता से कैलकुलेट करके बता सकता है। इसके लिए आपको अपने फोन का गूगल मैप ओपन करना है। इसके बाद इसमें स्टार्ट पॉइंट में जाकर श्रीलंका सलेक्ट करना है और डेस्टिनेशन में अयोध्या, उत्तर प्रदेश पर क्लिक करना है। इसके बाद इसे सर्च करने पर आप देखेंगे कि इसके बीच की कुल दूरी लगभग 3127 किमी है। फिर जैसे ही आप वॉकिंग डिस्टेंस आइकन सेलेक्ट करेंगे तो देखेंगे कि पूरा टाइम करीब 491 घंटे शो करेगा यानी कि साढ़े 20 दिन। इस वजह से दिवाली कभी दशहरे के 20 दिन बाद तो कभी 21 दिन बाद मनाई जाती है।
Disclaimer: यहां दी गयी जानकारी सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि Newstrack.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!