Advertisement
Advertisement
TRENDING TAGS :
पाक में 'विराट' फैन हुआ गिरफ्तार, भारत की जीत पर लहराया था तिरंगा
ओकाड़ा : ऑस्ट्रेलिया में भारत की जीत के हीरो विराट कोहली के एक फैन को तिरंगा लहराना भारी पड़ गया। मामला कुछ यूँ है कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के शहर ओकाडा में लम्बा नाम का व्यक्ति रहता है। मंगलवार को भारत की जीत से उत्साहित लम्बा ने अपने घर की छत पर तिरंगा लहरा दिया। गिरफ्तार व्यक्ति का कहना है वह बल्लेबाज विराट कोहली का प्रशंसक है और उसकी धमाकेदार पारी से खुश होकर भारत का झंडा लहराया था।
केस दर्ज के बाद हुआ था फरार
- तिरंगा लहराने के बाद लम्बा पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था
-गिरफ़्तारी की डर से हो गया था फरार।
कोहली का है 'विराट' प्रशंसक
-गिरफ्तार व्यक्ति का कहना था कि वह भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली का बड़ा प्रशंसक है। उसने अपने घर की दीवारों पर भी विराट की तस्वीरें लगा रखी हैं।
मानी गलती
-गिरफ्तार शख्स का कहना है कि ''अहसास हो गया है कि उसे भारत का परचम नहीं लहराना चाहिए था''।
भारत में लहराए जाते हैं पाकिस्तानी झंडे
-भारत में पाकिस्तान के झंडे लहराए जाने की घटना आम है।
-भारत प्रशासित कश्मीर में आए दिन पाकिस्तान के समर्थन में पाकिस्तानी झंडे लहराए जाते हैं।
-पंजाब में खालिस्तान की मांग करने वाले भी समय-समय पर पाकिस्तानी झंडे लहराते हैं।
1 / 2
पुलिस ने किसको गिरफ्तार किया है? -
See Source Article Next Story
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!