PBKS vs MI: पंजाब और मुंबई के बीच जयपुर में मुकाबला आज, अंक तालिका में टॉप 2 में बने रहने के लिए दोनों को जीत की दरकार

PBKS vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में सोमवार को जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडिम में खेला जाएंगा। उस मैच में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच भिड़त होगी। जिसमें शीर्ष दो में जगह बनाने की कोशिश में दोनों टीम सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगी।

Prashant Vinay Dixit
Published on: 26 May 2025 7:12 PM IST
IPL 2025 PBKS vs MI
X

IPL 2025 PBKS vs MI (Photo: Social Media)

IPL 2025 PBKS vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में सोमवार को मुंबई इंडियंस (MI) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच मैच खेला जाना है। उस मैच में दोनों टीम अपने अंतिम लीग चरण का मुकाबला खेलेंगी। तो शीर्ष दो में जगह बनाने की कोशिश में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए पूरा जोर लगायेंगी। गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने लीग के चरण के कई मैच बाकी रहते ही आईपीएल प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली थी। अब टीमों के बीच शीर्ष दो में जगह बनाने की होड़ है। ताकि फाइनल में पहुंचने के लिए टीम को एक अतिरिक्त मौका मिले।

दोनों को जीत की दरकार

पंजाब किंग्स 17 अंकों के साथ तालिका में अभी दूसरे स्थान पर मौजूद है। लेकिन मुंबई से हारने पर तीसरे या चौथे स्थान पर पहुंच जाएगी। जिससे टीम को 30 मई को एलिमिनेटर के लिए तैयार होना पड़ेगा। पंजाब किंग्स को पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स से मिली हार के बाद अब शीर्ष दो में आने के लिए मुंबई इंडियंस के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। मुंबई इंडियंस का नेट रन रेट प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली टीमों में सबसे बेहतर है। टीम अगर पंजाब किंग्स को हराने में सफल रही तो यह उसके लिए फायदेमंद साबित होगा।

आज जयपुर का मौसम

सोमवार को जयपुर की शाम तापमान लगभग 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मैच खत्म होते-होते 32 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा। मैच के दौरान आसमान साफ रहेगा। पूरे मैच के दौरान बारिश ना के बराबर होने की संभावना है।

पंजाब और मुंबई हेड टू हेड

अब तक आईपीएल में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच कुल 32 मैच खेले गए हैं। जिसमें से मुंबई ने 17 और पंजाब ने 15 मुकाबले जीते हैं। एमआई का पलड़ा पंजाब किंग्स पर भारी नजर आ रहा है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस: रयान रिकेलटन, रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, कर्ण शर्मा, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह।

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, जोश इंग्लिस, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोयनिस, प्रवीण दुबे, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसन, हरप्रीत बरार और अर्शदीप सिंह।

इस मैच की ड्रीम इलेवन टीम

विकेटकीपर: प्रभसिमरन सिंह, रयान रिकेल्टन।

बल्लेबाज: सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, शशांक सिंह और रोहित शर्मा

ऑलराउंडर: हार्दिक पंड्या औ मार्कस स्टोइनिस।

गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट और अर्शदीप सिंह।

कप्तान: रोहित शर्मा।

उप-कप्तान: श्रेयस अय्यर।

1 / 2
Your Score0/ 2
Prashant Vinay Dixit

Prashant Vinay Dixit

Mail ID - [email protected]

Reporter

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!