TRENDING TAGS :
IPL Dhoni Retirement: अगले साल भी IPL खेल सकते हैं धोनी
Chennai Super Kings के कप्तान MS Dhoni ने IPL से रिटायरमेंट को लेकर सस्पेंस बरकरार रखा है।
MS Dhoni (Credit: Social Media)
IPL Dhoni Retirement: आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा चर्चा महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट को लेकर हो रही है। कुछ फैंस का कहना है कि धोनी का ये आखिरी आईपीएल सीजन है और कुछ फैंस कयास लगा रहे हैं कि Dhoni आईपीएल 2026 भी खेलेंगे। हालांकि इस पर धोनी ने भी खुद प्रतिक्रिया दी है। जिसके बाद धोनी के फैंस को थोड़ी राहत मिल सकती है।
आईपीएल 2026 भी खेल सकते हैं महेंद्र सिंह धोनी (IPL 2026 Dhoni):
Chennai Super Kings के कप्तान MS Dhoni ने IPL से रिटायरमेंट को लेकर सस्पेंस बरकरार रखा है। Punjab Kings के खिलाफ मैच से ठीक पहले टॉस के समय Danny Morrison के सवाल पर धोनी ने इसपर जवाब दिया था। धोनी ने कहा कि, मुझे नहीं पता मैं अगले साल खेलूंगा या नहीं।
धोनी ने इस सीजन सीएसके के प्रदर्शन पर कहा, ये गर्व की बात है कि आप ज्यादातर मैच अपने घर पर ही खेलते हैं। होम एडवांटेज बहुत महत्वपूर्ण है जिसका फायदा उठाने में शायद हम असफल रहे हैं। हम एक ऐसी टीम रहे हैं जो ज्यादा बदलाव नहीं करते हैं। लेकिन इस सीजन हमने बहुत बदलाव भी किए हैं। कारण बहुत सिंपल है।
उन्होंने आगे कहा कि, अगर आपके ज्यादातर प्लेयर अच्छा कर भी रहे हैं तो आप 1-2 प्लेयर को बदल भी सकते हैं। लेकिन इस सीजन में ये हमारे लिए कारगर नहीं रही। चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन 2025 में काफी खराब रहा है। टीम ने अब तक 10 मैचों में से सिर्फ 2 में ही जीत दर्ज की है और वो प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है।
हालांकि धोनी के अगले साल खेलने को लेकर संशय बना हुआ है। लेकिन कुछ क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगले साल धोनी CSK की टीम का हिस्सा होंगे। CSK का इस साल प्रदर्शन काफी खराब रहा है। इसलिए धोनी अगले साल के लिए अभी से ही CSK की टीम के लिए योजना बना रहे हैं।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!