TRENDING TAGS :
UP PCS Transfer: 18 पीसीएस अधिकारियों का तबादला, जानें किसे कहां मिली तैनाती
UP PCS Transfer: नियुक्ति विभाग के प्रवक्ता के मुताबिक अपर जिलाधिकारी (नगर) गाजियाबाद गंभीर सिंह को अपर जिलाधिकारी आजमगढ़ बनाया गया है।
UP PCS Transfer: उत्तर प्रदेश में रविवार को बड़े पैमाने में प्रषासनिक फेरबदल कर दिये गये। इस फेरबदल में 18 पीसीएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। नियुक्ति विभाग के प्रवक्ता के मुताबिक अपर जिलाधिकारी (नगर) गाजियाबाद गंभीर सिंह को अपर जिलाधिकारी आजमगढ़ बनाया गया है। वहीं प्रयागराज नगर निगम में अपर नगर आयुक्त रहे अम्बरीश कुमार बिंद को बरेली के नगर मजिस्ट्रेड पद पर नई तैनाती दी गयी है। लखनऊ अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) के पद पर तैनात रहे हनुमान प्रसाद को अपर जिलाधिकारी रामपुर बनाया गया है।
राजीव कुमार राय व शुभी काकन को मंडी परिषद लखनऊ के उप निदेशक पद पर तैनाती दी गयी है। इसी तरह राजीव कुमार शुक्ला को प्रयागराज नगर निगम का अपर नगर आयुक्त बनाया गया है। वहीं, सुभाष सिंह को वाराणसी नगर निगम का अपर नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं राजेश कुमार गुप्ता को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) लखनऊ का पदभार सौंपा गया है। हेम सिंह को अयोध्या विकास प्राधिकरण और वंदिता श्रीवास्तव को बरेली विकास प्राधिकरण के सचिव के पद पर तैनाती दी गयी है।
सत्येंद्र सिंह को शामली का अपर जिलाधिकारी और विनय कुमार सिंह को अपर जिलाधिकारी गाजियाबाद पद का कार्यभार सौंपा गया है। वहीं बरेली विकास प्राधिकरण के सचिव योगेंद्र कुमार को लखनऊ मंडी परिषद का उप निदेशक और अपर नगर आयुक्त नगर निगम लखनऊ पंकज कुमार श्रीवास्तव को बागपत का अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) पद का दायित्व सौंपा गया है।
इसी तरह उपजिलाधिकारी रायबरेली राजित राम गुप्ता को अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति) बलिया बनाया गया है। उपजिलाधिकारी उन्नाव नम्रता सिंह को लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्त के पद पर नई तैनाती दी गई है। उपजिलाधिकारी शामली स्वप्निल कुमार यादव को अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति) चित्रकूट नियुक्त किया गया है। उपजिलाधिकारी ललितपुर का दायित्व संभाल रहीं रोशनी यादव को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) लखनऊ बनाया गया है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!