TRENDING TAGS :
Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव ने कसा तंज स्व हरिशंकर तिवारी का नाम लिए बगैर बोले- हाता नहीं भाता, इन्हें तिलक नहीं लुभाता
Akhilesh Yadav on Operation Sindoor: भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता को लेकर अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है।
Akhilesh Yadav on Operation Sindoor
Akhilesh Yadav on Operation Sindoor: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अखिलेश यादव ने आतंकवाद की घटनाओं पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि जो फैसले सरकार को लेने चाहिए, समाजवादी पार्टी उसमें सरकार के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए कड़े कदम ज़रूरी हैं। सीमा की सुरक्षा पर उन्होंने कहा कि हमारी फोर्स ही है जो देश की रक्षा कर रही है, और उन्हीं की वजह से आज हम सुरक्षित हैं। सीमा सुरक्षा में कोई चूक नहीं होनी चाहिए।
वहीं अग्निवीर योजना पर सवाल उठाते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि यह एक अस्थाई व्यवस्था है, और वही लोग जो इस योजना को लागू कर रहे हैं, अब परंपरागत तरीकों की बात कर रहे हैं। उन्होंने इस योजना को राजनीतिक रूप से प्रेरित बताया और कहा कि इससे देश की सुरक्षा व्यवस्था पर असर पड़ सकता है।
हाता नहीं भाता
अखिलेश यादव ने सरकार की नीतियों और पुलिस प्रशासन के रवैये पर तंज कसते हुए कहा, हाता नहीं भाता, तिलक नहीं भाता और इसीलिए अन्य अन्याय हो रहा है। उन्होंने डिप्टी सीएम को भी निशाने पर लेते हुए कहा एक ओसीएम है, तो दो डीसीएम हैं।
वहीं कानपुर घटना का जिक्र करते हुए अखिलेश ने आरोप लगाया कि एक ब्राह्मण परिवार पर बुलडोजर चलाकर अत्याचार किया गया और जब उनके बेटे ने हिम्मत दिखाई, तो पुलिस ने उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी के नेता सबसे पहले उस पीड़ित परिवार के पास पहुंचे थे, लेकिन सरकार ने न्याय नहीं दिया।
अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में बढ़ती कस्टोडियल डेथ की घटनाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य अब कस्टोडियल डेथ में देशभर में पहले स्थान पर है। उन्होंने सवाल उठाते हुए पूछा कि विधानसभा में कहा जाता है ठोक दो तो क्या पुलिस उसी से प्रेरित होकर ऐसा बर्ताव कर रही है।
बीजेपी पर भरोसा नहीं
इस दौरान अखिलेश यादव ने आजम खान, इरफान सोलंकी, रमाकांत यादव और गायत्री प्रजापति के मामलों का जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के समय मुख्यमंत्री ने गायत्री प्रजापति के परिवार से कहा कि वोट दो, केस खत्म हो जाएंगे। वोट तो दे दिया, लेकिन आज तक जेल से नहीं छूटे। बीजेपी पर कोई भरोसा नहीं है अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी शोषित, पीड़ित और वंचितों के साथ खड़ी है। उन्होंने ब्राह्मण पदाधिकारियों की ओर इशारा करते हुए कहा कि आप भी PDA में आते हैं, क्योंकि आपके नाम में भी PD है इसलिए आप भी PDA का हिस्सा है।
Start Quiz
This Quiz helps us to increase our knowledge