Aligarh News: छात्रा और शिक्षक ने क्यों दी जान, थाना रोरावर के हाईवे स्थित होटल की घटना

Aligarh News: युवक मथुरा से बीटेक करने के बाद संतनगर सारसौल में प्रोवीडेंसी में कोचिंग कराता था। वहीं पर नेताजी कालोनी निवासी आठवीं क्लास की नाबालिंग किशोरी कोचिंग में पढने जाती थी।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 5 May 2025 8:40 PM IST
Aligarh News
X

Aligarh News (Social Media)

Aligarh News: कच्ची उम्र का प्यार बना मौत का सबब। एक शिक्षक दूसरी नाबालिग छात्रा के बेमेल प्यार का अंत खुदकुशी के रूप में हुआ। शायद दोनों ही इस तथ्य को जानते थे कि उनके घर वाले इस प्यार को मंजूरी नहीं देंगे। इसलिए दोनों ने मौत का रास्ता चुना। इस मामले से क्षेत्र में सनसनी है।

लोधा के थाना रोरावर क्षेत्र के ज्वालाजी पुरम निवासी युवक मथुरा से बीटेक करने के बाद संतनगर सारसौल में प्रोवीडेंसी में कोचिंग कराता था। वहीं पर नेताजी कालोनी निवासी आठवीं क्लास की नाबालिंग किशोरी कोचिंग में पढने जाती थी। यहीं पर युवक की नाबालिग किशोरी से दोस्ती हो गई और प्यार में बदल गई।

घटना सोमवार की है। शिक्षक छात्रा के साथ सुबह करीब 8:00 बजे रॉयल रेस्पाइट होटल में पहुंचा। मगर शाम को 6:00 बजे तक होटल से बाहर नहीं निकला। जब होटल संचालक सूतमील निवासी ने कमरा चेक किया। तो दोनों मृत पड़े थे। किशोरी बेड पर पड़ी थी एवं युवक दीवार के किनारे पड़ा हुआ था। पास में ही दो पाउच जहर के पड़े हुए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार किशोरी एक साल से पढ रही थी। युवक 3 साल से कोचिंग चलता है। किशोरी ने मुस्कान नाम से फर्जी आधार कार्ड लगाया था। होटल मलिक ने खुद ही दोनों को सुबह 8:00 बजे एंट्री दी है। युवक के पिता ने बताया कि सुबह 8:00 बजे कोचिंग के लिए गया था मगर लौटा नहीं था। कमरा नंबर 204 में एंट्री हुई थी और आज टोटल 6 गेस्ट आए थे। करीब डेढ़ साल से यह होटल संचालित है। यह युवक तीन बहनों में अकेला भाई था।किशोरी भी केवल एक भाई बहिन हैं।

1 / 1
Your Score0/ 1
Ramkrishna Vajpei

Ramkrishna Vajpei

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!