Aligarh News: ठा. ज्ञानेंद्र सिंह चौहान बने अखिल भारतीय करणी सेना के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

Aligarh News: ठा. ज्ञानेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर शेखर चौहान को उत्तर प्रदेश के कुछ पदाधिकारियों द्वारा अनुशासनहीनता की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। इन शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश की पूरी कार्यकारिणी को भंग करने का निर्णय लिया गया।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 2 May 2025 8:20 PM IST
Thakur Gyanendra Singh Chauhan
X

Thakur Gyanendra Singh Chauhan   (photo; social media ) 

Aligarh News: अखिल भारतीय करणी सेना ने हाल ही में कुछ महत्वपूर्ण संगठनात्मक बदलाव किए हैं। इन बदलावों के तहत उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ठा. ज्ञानेन्द्र सिंह चौहान को वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें ब्रज क्षेत्र का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है, जो उनकी जिम्मेदारियों को और भी बढ़ाता है। ठा. ज्ञानेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर शेखर चौहान को उत्तर प्रदेश के कुछ पदाधिकारियों द्वारा अनुशासनहीनता की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। इन शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश की पूरी कार्यकारिणी को भंग करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद एक विस्तृत जांच की गई, जिसमें दोषी पाए गए पदाधिकारियों को संगठन से निष्कासित कर दिया गया।

उनकी पूर्व की कार्यशैली के अनुसार नियुक्ति दी गई। ठा. ज्ञानेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक फर्जी पत्र वायरल हो रहा था, जिसमें ठा. ज्ञानेंद्र सिंह चौहान को निष्कासन किया गया था। इसी खबर का संज्ञान लेते हुए अखिल भारतीय करणी सेना के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री ठाकुर मनोज चौहान द्वारा एक वीडियो जारी की गई। स्पष्ट तौर पर कहा गया कि ठा. ज्ञानेंद्र सिंह चौहान को पदोन्नति कर वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, प्रदेश अध्यक्ष के रूप में ज्ञानेंद्र सिंह चौहान के द्वारा गठित की गई। समस्त कार्यकारिणी पूर्व की भांति प्रभावी रहकर संगठन के हित में कार्य करती रहेगी। ठाकुर ज्ञानेंद्र सिंह चौहान के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। और उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया।

1 / 1
Your Score0/ 1
Monika

Monika

Mail ID - [email protected]

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!