Aligarh News:-वीरेश यादव के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा, तीन दिन में गिरफ्तारी न हुई तो होगा आंदोलन

Aligarh News:-सपा के छह बार के हारे हुए पूर्व विधायक के चमचों, गुर्गों के द्वारा वरिष्ठ पत्रकार मनोज अलीगढ़ी पर हुए। हमले का चौतरफा विरोध

Lakshman Singh Raghav
Published on: 1 Jun 2025 10:21 PM IST
Aligarh News
X

Aligarh News (Social Media) 

Aligarh News: सपा के छह बार के हारे हुए पूर्व विधायक के चमचों, गुर्गों के द्वारा वरिष्ठ पत्रकार मनोज अलीगढ़ी पर हुए। हमले का चौतरफा विरोध शुरू हो गया है। रविवार को विभिन्न संगठनों से जुड़ी महिलाओं ने घंटाघर पर पहुंचकर वीरेश यादव के विरोध में नारेबाजी और विरोध दर्ज कराया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिलाओं ने सपा के छह बार बुरी तरह से हारे पूर्व विधायक वीरेश यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए। पुलिस प्रशासन से तीन दिन के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। प्रदर्शन कर रही महिला शक्ति ने कहा। कि पत्रकार देश के चौथा स्तंभ है। अगर इस स्तंभ को कोई नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा। तो हम इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। वीरेश यादव कुछ चंद भाड़े के प्यादों, टैटुओं की बदौलत खुद को अलीगढ़ का माफिया घोषित करने में जुटे हैं। जमीनों पर कब्जा करना और और छोटे-मोटे व्यवसाईयों को धमकी देकर जबरन वसूली करना, इनका और इनके प्यादों का कार्य है। इससे अतरौली के दादों क्षेत्र की जनता त्रस्त हो चुकी है।

लगातार 6 बार से समाजवादी पार्टी की टिकट पर मुंह की खाने वाले छह बार बुरी तरह से हारे पूर्व विधायक को अपने पद की गरिमा का जरा भी ख्याल नहीं है। जिस तरह से उन्होंने मेडिकल कॉलेज में अपने कुछ चमचों को उकसा कर पत्रकार पर हमला किया। वह बहुत गलत है। सिविल लाइन पुलिस में इस मामले में चार नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उनकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की हैं।

1 / 4
Your Score0/ 4
Ramkrishna Vajpei

Ramkrishna Vajpei

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!