Ayodhya News: अयोध्या के 'राम पथ' पर मीट और शराब समेत इन चीजों की बिक्री पर लगी रोक, जानें कारण

Ayodhya News: अयोध्या नगर निगम ने एक बड़ा फैसला सुनाया है। अब राम पथ पर मीट और शराब समेत कई चीजों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।

Gausiya Bano
Published on: 2 May 2025 1:24 PM IST
Ayodhya News meat alcohol paan cigarette and more banned on ram path nagar nigam big decision
X

राम पथ पर कई चीजों की बिक्री पर पाबंदी (फोटो- सोशल मीडिया)

Ayodhya News: उत्तर प्रदेश की रामनगरी अयोध्या में मीट और शराब की बिक्री को लेकर अयोध्या नगर निगम ने एक नया प्रस्ताव पारित किया है। इसके तहत अयोध्या और फैजाबाद शहर को जोड़ने वाले राम पथ पर अब शराब और मांस की बिक्री पर रोक लगा दी जाएगी। यह प्रतिबंध मांस और शराब के अलावा पान, बीड़ी, गुटखा, सिगरेट और इनरवियर के ऐड पर भी लगाया गया है। आइये इस फैसले के पीछे की वजह जानते हैं।

राम पथ पर मांस और शराब की बिक्री पर रोक क्यों लगाया गया?

अयोध्या नगर निगम ने राम पथ पर मांस और शराब की बिक्री पर रोक लगाने का प्रस्ताव पारित किया है। दरअसल, रामलला का मंदिर राम पथ पर ही मौजूद है, इसलिए धार्मिक भावना को बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है। इसकी जानकारी खुद अयोध्या के मेयर गिरीश पति त्रिपाठी ने गुरुवार को दी है।

अयोध्या के मेयर ने क्या कहा?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेयर त्रिपाठी ने कहा, "अयोध्या नगर निगम की कार्यकारी समिति, जिसमें मेयर, डिप्टी मेयर और 12 पार्षद शामिल हैं, ने शहर की धार्मिक भावना को ठेस नहीं पहुंचे, इसलिए राम पथ पर मांस और शराब पर प्रतिबंध लागू करने का प्रस्ताव पारित किया है।" बता दें कि अयोध्या नगर निगम की कार्यकारी समिति में सिर्फ 1 मुस्लिम पार्षद है, जो बीजेपी में शामिल है और उनका नाम सुल्तान अंसारी है।

अयोध्या में मांस और शराब की बिक्री पहले से ही लंबे समय से बंद है, लेकिन अब नए पारित प्रस्ताव में पूरे राम पथ पर भी प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। राम पथ अयोध्या में सरयू तट से शुरू हुआ है, जिसका 5 किलोमीटर लंबा हिस्सा फैजाबाद शहर में आता है। इस पथ पर मौजूदा समय में कई मांस और शराब की दुकानें हैं, लेकिन अब जल्द ही उन्हें अपनी दुकानें हटाने पड़ जाएंगी।

Start Quiz

This Quiz helps us to increase our knowledge

Gausiya Bano

Gausiya Bano

Content Writer

मैं गौसिया बानो आज से न्यूजट्रैक में कार्यरत हूं। माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हूं। पत्रकारिता में 2.5 साल का अनुभव है। इससे पहले दैनिक भास्कर, न्यूजबाइट्स और राजस्थान पत्रिका में काम कर चुकी हूँ।

Next Story