अयोध्या में दीपोत्सव की रौनक! CM योगी ने राम जानकी रथ यात्रा में लिया भाग, भक्तिमय हुआ माहौल

Ayodhya Deepotsav 2025: CM योगी आदित्यनाथ ने किया राम जानकी रथ यात्रा का शुभारंभ। जानें कैसे 8 साल में करोड़ों पर्यटकों ने अयोध्या में दर्शन किए और कैसे दीपोत्सव ने बदला रामनगरी का चेहरा।

Harsh Sharma
Published on: 19 Oct 2025 4:53 PM IST (Updated on: 19 Oct 2025 5:36 PM IST)
अयोध्या में दीपोत्सव की रौनक! CM योगी ने राम जानकी रथ यात्रा में लिया भाग, भक्तिमय हुआ माहौल
X

Ayodhya Deepotsav 2025: अयोध्या आज एक बार फिर धर्म, संस्कृति और पर्यटन के महासंगम का साक्षी बन रही है, जहाँ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में 9वें दीपोत्सव का भव्य शुभारंभ हो रहा है। श्री राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद आयोजित हो रहा यह दीपोत्सव, न केवल एक धार्मिक उत्सव है, बल्कि रामनगरी के आर्थिक उत्थान की कहानी भी कह रहा है।


CM योगी ने किया राम जानकी का स्वागत

सरयू तट पर आयोजित होने वाले इस भव्य दीपोत्सव के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुँच चुके हैं। उन्होंने प्रभु श्री राम, माता सीता और लक्ष्मण जी का स्वागत किया। रथ पर सवार होकर आई प्रभु की अलौकिक छटा भक्तों के मन को मोह रही है।


संस्कृति और कला का प्रदर्शन

मुख्यमंत्री की उपस्थिति में श्री राम जानकी रथ यात्रा का शुभारंभ हुआ, जहाँ उन्होंने स्वयं रथ की रस्सी खींचकर इस यात्रा में सहभागिता की। इस दौरान, हनुमान रूपी कलाकारों का जोश और उनकी मनमोहक गदाधारी प्रस्तुति ने पूरे माहौल को भक्ति और उत्साह से भर दिया। यह 9वां दीपोत्सव, श्री राम मंदिर निर्माण के बाद अयोध्या के नए युग का प्रतीक है, जो सांस्कृतिक गौरव को विश्व स्तर पर पहचान दिला रहा है।


हनुमान भक्तों का जोश

कार्यक्रम की शुरुआत में कलाकारों ने अद्भुत प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कलाकार भगवान हनुमान का रूप धारण कर लाल और सुनहरे रंग के वस्त्रों में दिखाई दिए। ये कलाकार अपने हाथों में बड़ी-बड़ी गदा (mace) लेकर खड़े थे, जो उनकी शक्ति और उत्साह को दर्शा रही थी। कलाकारों के इस जोश भरे प्रदर्शन ने पूरे वातावरण को भक्ति से भर दिया।


अयोध्या में भव्य दीपोत्सव समारोह के दौरान, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामकथा पार्क में श्रीराम का राजतिलक किया। इस दौरान रामकथा पार्क 'जय श्रीराम' के जयघोष से गूंज उठा और त्रेता युग जीवंत हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीराम के साथ-साथ लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और गुरु वशिष्ठ का भी तिलक किया, माल्यार्पण किया और उनकी आरती उतारी। प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जयवीर सिंह, राकेश सचान और सतीश शर्मा ने भी आरती में भाग लिया। राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और रामनगरी के संत-महंत भी भगवान के स्वरूपों की आरती में शामिल हुए। इस समारोह में हजारों की संख्या में संत, श्रद्धालु और पर्यटक मौजूद थे।


राम दरबार का स्वागत:

'पुष्पक विमान' रूपी हेलीकॉप्टर से राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान के स्वरूप रामकथा पार्क हेलीपैड पर पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई मंत्रियों के साथ इन स्वरूपों की अगवानी की। यहां राम-जानकी की वंदना और भरत मिलाप का दृश्य भी हुआ। मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। इस दौरान राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, संत, महंत, जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।



दीपोत्सव की तैयारियां और रिकॉर्ड:

दीपोत्सव के लिए राम की पैड़ी पर 29 लाख 25 हजार 051 दीये बिछाए गए हैं। इस वर्ष 26 लाख 11 हजार 101 दीये जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य है। इस कार्य में 33,000 स्वयंसेवकों को लगाया गया है राम की पैड़ी पर बिछाए गए दीयों में बाती डालने और उसके बाद सरसों का तेल डालने का काम शुरू हो गया है।


सीएम और डिप्टी सीएम:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीपोत्सव में भाग लेने के लिए अयोध्या पहुंचे और रामकथा पार्क में हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद सरयू अतिथि गृह रवाना हुए। हालांकि, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक का अयोध्या दौरा अपरिहार्य कारणों से रद्द हो गया है।


स्वयंसेवकों को परेशानी:

राम की पैड़ी पर दीयों की व्यवस्था में लगे अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकों को जिला प्रशासन की सख्ती के चलते परेशानी हो रही है। परिचय पत्र के साथ आधार कार्ड की चेकिंग के कारण कई स्वयंसेवक घाटों पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। अवध विश्वविद्यालय के अधिकारी ने माइक से घोषणा कर जिला प्रशासन के सहयोग न करने की बात कही और उच्च अधिकारियों से बात करने का अनुरोध किया। nजिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए यह सख्ती बरती जा रही है।


अयोध्या पहुँचे पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा, इस बार नौवें दीपोत्सव पर अयोध्या तीन नए विश्व रिकॉर्ड बनाएगी। पहला विश्व रिकॉर्ड 26 लाख 11 हजार 101 दीपों के एक साथ जलने से बनेगा। दूसरा विश्व रिकॉर्ड 2100 अर्चकों की ओर से सरयू जी की महाआरती के माध्यम से बनेगा।तीसरा विश्व रिकॉर्ड 1100 ड्रोन के करतब का बनेगा। अयोध्या अपने ही पुराने कीर्तिमानों को ध्वस्त कर नए रिकॉर्ड बनाएगी। दीपोत्सव भव्यता और समृद्धि का प्रतीक है। भारत विश्व गुरु बनकर दुनिया की अगुवाई करे, दीपोत्सव यही संदेश देता है। वर्ष 2017 से देश और दुनिया अयोध्या के इस भव्य उत्सव की गवाह बन रही है। राम की पैड़ी पर बिछाए गए दिए में बाती डालने का काम शुरू, बाती डालने के बाद दिए में डाले जाएंगे सरसों के तेल,


जिला प्रशासन की सख्ती वॉलिंटियर्स पड़ रही भारी, परिचय पत्र के साथ आधार कार्ड की भी हो रही चेकिंग, घाटों पर नहीं पहुंच पा रहे हैं वॉलिंटियर, अवध विश्वविद्यालय के अधिकारी ने किया अनाउंस, जिला प्रशासन नहीं कर रहा सहयोग, विश्वविद्यालय के नोडल अधिकारी एसएस मिश्रा को बुलाया गया राम की पैड़ी के घाट पर, उच्च अधिकारियों से बात करने का अनुरोध, जिला प्रशासन सुरक्षा मानकों को रख रहा है ध्यान में।

1 / 6
Your Score0/ 6
Harsh Sharma

Harsh Sharma

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!