TRENDING TAGS :
Ayodhya News: बोलीं कुलाधिपति आनन्दीबेन पटेल, बहुत जरूरी है खेल, चाहे राजनीतिक खेल का मैदान हो या खेल का
Ayodhya News: आनन्दीबेन पटेल ने शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में जिला प्रशासन व विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ परिसर की विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं के कार्य प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक की।
Anandiben Patel News (Image From Social Media)
Ayodhya News: कुलाधिपति/राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए खेलकूद बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि खेल दो प्रकार के होते हैं। पहला राजनीतिक खेल का मैदान और दूसरा खेल का मैदान, इन दोनों खेलों में आपको तय करना है कि कौन सा खेल आपको पसंद है। जो खेलेगा, वही खिलेगा। आप सभी को खिलना है और देश को आगे बढ़ाना है। शरीर में गर्मी आएगी तभी आप खेल के मैदान में जीत पाएंगे। भारत को विकसित बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करना होगा।
कुलाधिपति ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने खेलो इंडिया की शुरुआत की जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिला। नियम से खेल को खेलना हमें आगे बढ़ने की सीख देता है। विवि में होने वाले प्रत्येक खेल प्रतियोगिताओं में 40 प्रतिशत महिलाएं भी प्रतिभाग कर रहीं हैं जो हम सभी के लिए खुशी की बात है। दीक्षांत समारोह में 80 प्रतिशत महिलाएं मेडल हासिल कर रहीं है जो हम सभी के लिए चिंता का विषय है। हर क्षेत्र में महिला और पुरुष दोनों को आगे आना होगा। कहा कि सेना में भर्ती होना है, देश को आगे बढ़ते हुए देखना है तो खेलना बहुत जरूरी है। उन्होंने प्रत्येक विवि से अपील किया वे अपने क्षेत्र के इंटर तक के बच्चों में खेलकूद प्रतियोगिता कराएं, इससे हमारा भारत सशक्त बनेगा और आगे बढ़ेगा।
कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के अटल बिहारी वाजपेयी क्रीड़ा परिसर में आयोजित 22वीं अखिल भारतीय अंतर कृषि विश्वविद्यालयीय खेलकूद महोत्सव के शुभारंभ के अवसर पर संबोधित कर रहीं थीं। इससे पहले राष्ट्रगान हुआ। विवि कुलगीत और पौध एवं अंगवस्त्रम से सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। कुलाधिपति ने मशाल जलाकर व गुब्बारा उड़ाकर खेलकूद महोत्सव का शुभारंभ किया। सभी टीमों ने मार्च पास्ट कर कुलाधिपति को सलामी दी। कुलपति ने सभी प्रतिभागियों को खेल की शपथ दिलाई। खेल महोत्सव के शुभारंभ पर 100 मीटर हीट की प्रतियोगिता आयोजित हुई, अन्य खेल प्रतियोगिता शाम पांच बजे से आयोजित की जाएगी। इस राष्ट्रीय खेलकूद महोत्सव में 24 राज्यों के 56 कृषि विश्वविद्यालयों से 2 हजार खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। छात्र कल्याण अधिष्ठाता डा. डी. नियोगी व क्रीड़ा प्रभारी अधिकारी डा. संजय पाठक के संयोजन में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन डा. सीताराम मिश्रा ने किया।
अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
अयोध्या। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं राज्य विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनन्दीबेन पटेल ने शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक भवन के सभागार में जिला प्रशासन व विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ परिसर की विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं के कार्य प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक की।
बैठक में राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के नवीन परिसर में तालाब निर्माण एवं उसके सौर्दयीकरण के लिए विश्वविद्यालय स्तर प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान किए जाने व ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को शासकीय कार्यदायी एजेंसी के चयनित किए जाने से अवगत कराया गया। वही विश्वविद्यालय में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति को लेकर राज्यपाल ने विश्वविद्यालय में स्वतंत्र फीडर की स्थापना की प्रगति भी जानी एवं उसे शीघ्र पूर्ण किए जाने के लिए संबंधित को निर्देशित किया।
राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के तीनों परिसरों में पेयजल व्यवस्था को सुुनिश्चित कराने एवं एसटीपी के निर्माण हेतु नामित कार्यदायी एजेंसी उ0प्र0 जल निगम द्वारा पेयजल व्यवस्था एवं सीवर लाइन बिछाने जाने की कार्य प्रगति को भी परखा। बैठक में राज्यपाल ने छात्रावास के कमरों में आलमारी बनवाये जाने के प्रस्ताव पर शासकीय कार्यदायी एजेंसी से कार्य निष्पादन के अनुमोदन की जानकारी प्राप्त की। बैठक में ईडीपी बेसमेंट जीर्णोद्धार के लिए शासकीय कार्यदायी एजेंसी यूपीआरएनएसएस को चयनित किए जाने से सूचित किया गया। बैठक में एजेंसी को वाटर ट्रॅफिंग के क्षेत्र के विशेषज्ञ द्वारा स्थलीय निरीक्षण सम्पन्न कराने का निर्देश प्रदान किया गया।
बैठक में राज्यपाल ने अधिकारियों से नवीन परिसर में निर्माणाधीन भवनों की विस्तृत जानकारी लेते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित कराये जाने का निर्देश प्रदान किया। बैठक में अपर मुख्य सचिव सुधीर एम0 बोबडे, विशेष कार्याधिकारी अशोक देशाई, जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुडे, विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो0 संत शरण मिश्र, प्रो0 एसके रायजादा, समर्थ समनव्यक प्रो0 शैलेन्द्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी, यूपीपीसीएल व जलनिगम के अधिकारी मौजूद रहे।
Start Quiz
This Quiz helps us to increase our knowledge