Azamgarh News: माता-पिता की इकलौती संतान आदित्य की सांप के काटने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Azamgarh News: आजमगढ़ के मेहनगर थाना क्षेत्र के गंजोर गांव में सांप के काटने से 22 वर्षीय आदित्य यादव की मौत हो गई। आदित्य अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Shravan Kumar
Published on: 11 Oct 2025 8:50 PM IST
Azamgarh News: माता-पिता की इकलौती संतान आदित्य की सांप के काटने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम
X

Azamgarh News

Azamgarh News: जनपद के मेहनगर थाना क्षेत्र के गंजोर गांव में शुक्रवार रात एक युवक की सांप के काटने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 22 वर्षीय आदित्य यादव के रूप में हुई, जो अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। इस दुखद घटना ने पूरे क्षेत्र को शोकग्रस्त कर दिया है।

घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 8 बजे आदित्य गांव के पश्चिमी सिवान में बने मकान के बरामदे में सोने की तैयारी कर रहे थे।मच्छरदानी उठाते समय वहां पहले से मौजूद सांप ने उन्हें डस लिया। परिजनों ने तुरंत उन्हें मेहनगर कस्बे के गुप्ता होमियो हॉल में इलाज के लिए पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने दवा दी।

आदित्य ने खुद को ठीक महसूस होने की बात भी कही।हालांकि, शनिवार भोर करीब 4 बजे उन्हें अचानक पेट दर्द की शिकायत हुई। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मेहनगर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई।सूचना पर मेहनगर पुलिस मौके पर पहुंची, विधिक कार्रवाई पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया। तहसील मेहनगर से क्षेत्रीय लेखपाल पंकज कुमार भी मौके पर पहुंचे और जांच की।इस हृदयविदारक घटना से गांव में गहरा शोक व्याप्त है और हर आंख नम है।

1 / 6
Your Score0/ 6
Shalini singh

Shalini singh

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!