TRENDING TAGS :
Azamgarh News: बाइकों में जबरदस्त टक्कर, दो युवकों की मौत, दो की हालत गंभीर
Azamgarh News: बरदह थाना क्षेत्र के भूलनडीह गांव निवासी अभिषेक का शव जौनपुर से एंबुलेंस से घर पहुंचने पर परिजनों का बुरा हाल रहा।
Azamgarh News
Azamgarh News: जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र के सुरहन गांव के पास मंगलवार की रात को दो बाइकों की जबरदस्त टक्कर में तीन लोगो की मौत हो गई। भीषण सड़क हादसे की सूचना पाकर मृतक के परिवारों में कोहराम मच गया। वहीं गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज अस्पताल में चल रहा है। घायल व्यक्ति परिजन काफी चिंतित हैं।
मिली जानकारी के अनुसार बरदह थाना क्षेत्र के भूलनडीह गांव निवासी ग्राम प्रधान दारा राम के पुत्र 18 वर्षीय अभिषेक का शव जौनपुर से एंबुलेंस से बुधवार को सुबह घर पहुंचने पर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल रहा। घटना की जानकारी होने पर गांव एवं क्षेत्र के लोगों ने पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त किया। सूचना पाकर मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया।
मंगलवार देर शाम लगभग 8.10 बजे 2 सुरहन गॉव के पास बाइक की आमने सामने टक्कर में मौके पर सरायमीर थाना क्षेत्र के कौरा गहनी गांव निवासी मोहम्मद सैफ और गोलू दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। घटनास्थल पर दो लोग घायल हो गये। बरदह थाना क्षेत्र के भूलनडीह गांव निवासी अभिषेक व गगन बुरी तरह से घायल हो गए थे। घायलों का जौनपुर अस्पताल में चल रहा था। इलाज के दौरान डाक्टर ने अभिषेक को भोर में मृत घोषित कर दिया। मृतक दो बहन दो भाई में बड़ा था। बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था।
मां राधिका देवी, बहन अंशिका, आकांक्षा, भाई बंटी समेत परिजनों का रो रो के बुरा हाल रहा। पिता गांव के मौजूदा ग्राम प्रधान हैं। वही लोगो ने बताया कि मंगलवार को अभिषेक घर से पड़ोसी गगन को लेकर बुआ के घर सरायमीर थाना क्षेत्र रंगडीह गांव में गए थे। गगन का इलाज जौनपुर में चल रहा है। मृतक सैफ दो भाई तीन बहन में बड़ा था। कक्षा आठ में पढ़ता था। मां का नाम अफसाना बानो है। पिता घर पर रहकर खेती बारी का कार्य करते हैं। मृतक गोलू तीन भाई में बड़ा था। दो बहन बड़ी हैं। मां का नाम अफसाना बानो है। एक माह पूर्व दिल्ली से घर आया था। वहीं पर प्राइवेट काम करता था। पिता खेती बारी का कार्य करते हैं।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!