TRENDING TAGS :
Azamgarh News: पुलिस की मौजूदगी में महिलाओं ने गिराई दीवार, पुलिस ने शांति भंग में किया चालान
Azamgarh News: पुलिस के सामने ही विवाद कर दीवार को गिराया जाने लगा। पुलिस द्वारा मना करने के बाद भी महिलाएं नहीं मान रहीं थीं। आखिरकार पुलिस ने भी जोर आजमाइश की। दीवार गिरा रहीं महिलाओं को पुलिस पकड़ कर थाने ले गई।
पुलिस की मौजूदगी में महिलाओं ने गिराई दीवार, पुलिस ने शांति भंग में किया चालान (Photo- Social Media)
Azamgarh News: आजमगढ़ जनपद के मार्टिनगंज तहसील क्षेत्र के जीवली गांव में पुलिस की मौजूदगी में नवनिर्मित दीवार को मौके पर पहुंची महिलाओं ने गिरा दिया। इससे पूर्व विवाद के दौरान ही दूसरे पक्ष की सूचना पर पुलिस पहुंच गई थी। पुलिस के सामने ही विवाद कर दीवार को गिराया जाने लगा। पुलिस द्वारा मना करने के बाद भी महिलाएं नहीं मान रहीं थीं। आखिरकार पुलिस ने भी जोर आजमाइश की। दीवार गिरा रहीं महिलाओं को पुलिस पकड़ कर थाने ले गई।
मार्टिनगंज तहसील क्षेत्र के जीवली गांव में रवि सोनकर, रीना जायसवाल द्वारा बैनामे की जमीन पर निर्माण कार्य शुरू किया गया था। पीड़ित ने बताया कि एसडीएम मार्टिनगंज के निर्देश पर उक्त जमीन का राजस्वकर्मी एवं पुलिस बल की मौजूदगी सीमांकन हुआ है।
मामला दीवानी न्यायालय में विचाराधीन
दूसरे पक्ष के लोगों का आरोप है कि उक्त जमीन का मामला दीवानी न्यायालय में विचाराधीन है। विपक्षी को निर्माण होने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर पांच फीट ऊंची दीवार को गिरा दिया गया। पीड़ित रवि सोनकर, रीना जायसवाल ने थाना बरदह पर जिवली गांव निवासिनी ज्ञानती देवी, गुड़िया, बिंदु, मुन्नी, ऊर्मिला देवी, रामचन्दर चौहान, सुशील चौहान, रामचेत चौहान के विरुद्ध स्थानीय थाने पर तहरीर दी।
वहीं घटना का वीडियो भी वायरल हो गया है। थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि उक्त मामले में तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। महिलाओं का शांति भंग में चालान कर दिया गया है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!