Balrampur News: निरीक्षक प्रेम प्रकाश पाण्डेय बने पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस अधीक्षक ने दी शुभकामनाएं

Balrampur News: पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने अपने सेवाकाल में हमेशा कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और उत्कृष्ट कार्यशैली का परिचय दिया है।

Pawan Tiwari
Published on: 11 Sept 2025 2:10 PM IST
Balrampur News
X

Balrampur News

Balrampur News: जनपद पुलिस के लिए गुरुवार का दिन विशेष रहा। निरीक्षक पद पर कार्यरत रहे प्रेम प्रकाश पाण्डेय को पुलिस उपाधीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय ने रैंक प्रतीक लगाकर उन्हें पदोन्नति की बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने अपने सेवाकाल में हमेशा कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और उत्कृष्ट कार्यशैली का परिचय दिया है। उनकी मेहनत और समर्पण के कारण ही उन्हें यह सम्मान प्राप्त हुआ है। उन्होंने विश्वास जताया कि पाण्डेय अपनी नई जिम्मेदारियों में भी उसी लगन और ईमानदारी से कार्य करेंगे और विभाग की गरिमा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

पदोन्नत हुए पुलिस उपाधीक्षक प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने बलरामपुर जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में अहम योगदान दिया है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण अभियानों का नेतृत्व किया, जिनमें अपराध और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई शामिल है। इसके साथ ही समाज में पुलिस की सकारात्मक छवि बनाने और जनता का विश्वास जीतने में भी उन्होंने सराहनीय भूमिका निभाई है। महिला सुरक्षा, नशा उन्मूलन और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में उनके प्रयासों को हमेशा याद किया जाएगा।

अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय ने कहा कि किसी भी अधिकारी की पदोन्नति केवल उसके पद बदलने तक सीमित नहीं होती, बल्कि यह उसके अनुभव और नेतृत्व क्षमता की पहचान भी होती है। प्रेम प्रकाश पाण्डेय की यह उपलब्धि विभाग के साथ-साथ पूरे जनपद के लिए गर्व की बात है।कार्यक्रम में उपस्थित अन्य पुलिसकर्मियों ने भी उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

1 / 5
Your Score0/ 5
Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

Mail ID [email protected]

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!