TRENDING TAGS :
Banda News: युवक की हत्या, यमुना किनारे मिला शव, वारदात के खुलासे में जुटी पुलिस
Banda News: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक युवक की हत्या कर शव यमुना नदी के किनारे फेंक दिया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर रंजिशन कत्ल का अनुमान व्यक्त किया है।
Banda News: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक युवक की हत्या कर शव यमुना नदी के किनारे फेंक दिया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर रंजिशन कत्ल का अनुमान व्यक्त किया है। शव पोस्टमार्टम को भेज कर पुलिस मामले का खुलासा करने में जुटी है। परिजनों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
कमासिन थाने के बीरा गांव से लापता हुए युवक का अगले दिन मिला शव, चोटों के निशान
CO बबेरू सौरभ सिंह ने बताया, कमासिन थाने में बीते मंगलवार को बीरा गांव निवासी जगरूप यादव के बेटे कमल यादव (35) के गुम होने की सूचना दी गई थी। गुमशुदगी दर्ज कर थाना पुलिस की टीमें खोजबीन में लगी थीं। इसी बीच बुधवार रात यमुना नदी किनारे एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना मिली। थाना पुलिस ने शव कब्जे में लिया। शव में चोटों के निशान से मामला रंजिशन हत्या का प्रतीत होता है।
CO बबेरू सौरभ सिंह बोले- मुकदमा दर्ज कर हो रही कार्यवाही, जल्द होगा खुलासा
बबेरू CO सिंह के मुताबिक, परिजनों की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत किया गया है। शव पोस्टमार्टम को रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज भेजा गया है। मामले को लेकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दोषियों को दबोचा जाएगा।
Start Quiz
This Quiz helps us to increase our knowledge