×

प्रोफेशनल मीट में PM मोदी की उपलब्धियों का बखान, UP के मंत्री अजीत पाल बोले- 11 वर्षों ने बदली भारत की तस्वीर

Banda News: ऑपरेशन सिन्दूर ने बदलते भारत की तस्वीर पेश की है।

Om Tiwari
Published on: 20 Jun 2025 7:05 PM IST
Banda News
X

Banda News

Banda News: उत्तर प्रदेश के इलेक्ट्रोनिक तथा सूचना प्रोद्योगिकी राज्यमंत्री अजीत पाल ने शुक्रवार को भाजपाइयों समेत शिक्षकों, चिकित्सकों, वकीलों और व्यापारियों को प्रधानमंत्री मोदी के 11 साल की उपलब्धियों से रूबरू कराया। उन्होंने कहा, मोदी सरकार वादों पर नहीं, प्रदर्शन की संस्कृति पर भरोसा करती है। सभी उपलब्धियां देशवासियों के परिश्रम और त्याग का परिणाम हैं। ऑपरेशन सिन्दूर ने बदलते भारत की तस्वीर पेश की है।

लद गए भ्रष्टाचार, घोटालों और तुष्टिकरण के दिन, अब विकास, आविष्कार और नवाचार का जमाना

प्रोफेशनल मीट कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए राज्यमंत्री पाल ने कहा, मोदी के 11 वर्ष का कार्यकाल विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प सिद्धि का स्वर्णिम काल है। यह यात्रा मोदी ने खुद को तपाकर 140 करोड़ देशवासियों के आशीर्वाद से आगे बढ़ाई है। भ्रष्टाचार, घोटालों और तुष्टिकरण की जगह अब विकास, अविष्कार और नवाचार की बातें होती हैं। सरकारी योजनाओं के पैसे लोगों‌ के खातों‌ में सीधे पहुंचते हैं।‌ आयुष्मान योजना से मुफ्त इलाज होता है। देश दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था बनने को अग्रसर है।

पूर्व सांसद और विधायकों ने भी रखे विचार, जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत ने जताया आभार

बांदा-चित्रकूट के पूर्व सांसद आरके पटेल और सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी व नरैनी विधायक ओम मणि वर्मा ने भी विचार रखे। भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने आभार व्यक्त किया। अखिलेश श्रीवास्तव, लवलेश सिंह, अशोक त्रिपाठी जीतू, अखिलेश नाथ दीक्षित, विवेकानंद गुप्ता, धर्मेन्द्र त्रिपाठी, ममता मिश्रा, प्रेम स्वरुप द्विवेदी, मनोज पुरवार, उत्तम सक्सेना, पंकज रायकवार, वंदना गुप्ता, अमित सेठ भोलू, दुर्गा प्रसाद चौरसिया, संतोष नायक, संतोष राजपूत, लखन राजपूत और अनिल प्रजापति आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Start Quiz

This Quiz helps us to increase our knowledge

Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen

Content Writer

Content Writer

Next Story