Chandauli News: जगमेंदर सिंह यादव को सपा मुखिया ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी,शुभेच्छुओं में खुशी

Chandauli News: चंदौली के बरहन गांव निवासी जगमेंद्र सिंह यादव को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पिछड़ा वर्ग का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया। इस खबर से समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। जगमेंद्र ने जिम्मेदारी को निष्ठा से निभाने की बात कही। कार्यकर्ताओं ने निर्णय का स्वागत किया।

Ashvini Mishra
Published on: 19 Jun 2025 9:06 PM IST
Chandauli News: जगमेंदर सिंह यादव को सपा मुखिया ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी,शुभेच्छुओं में खुशी
X

Chandauli News: जनपद के सैयदराजा विधान सभा के बरहन गांव के निवासी जगमेंदर सिंह यादव को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय सचिव का दायित्व सौंपा है ,इसकी जानकारी मिलने पर जगमेंदर सिंह यादव के शुभ चिंतको एवं पार्टी के सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ गई, वहीं नवनियुक्त पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय सचिव ने जिम्मेदारी का भरपूर निर्वहन करने की बात भी कहीं।

आपको बता दे कि समाजवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए बरहन गांव निवासी ग्राम प्रधान जगमेंद्र सिंह यादव को प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप ने की। गुरुवार को जिले में कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की और पार्टी नेतृत्व के इस निर्णय का स्वागत किया।नवनियुक्त प्रदेश सचिव जगमेंद्र सिंह यादव ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि पार्टी हमेशा कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है और उन्हें आगे बढ़ाने का काम करती है।

समाजवादी युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र यादव चकरू ने कहा कि जगमेंद्र सिंह यादव की नियुक्ति से यह स्पष्ट होता है कि सपा नेतृत्व हमेशा जमीनी कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देता है। इस मौके पर गुरु प्रकाश यादव, दयाराम यादव पूर्व प्रधान, कमलेश यादव, त्रिभुवन यादव, द्वारिका खरवार, लालमणि पाल, रविकांत यादव, अबरार खान, राजनाथ बिंद,प्रधान इदल यादव,अवधेश राय,गुरुदयाल याद, हवलदार यादव,अशोक यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

1 / 6
Your Score0/ 6
Shivam Srivastava

Shivam Srivastava

Shivam Srivastava is a multimedia journalist with over 4 years of experience, having worked with ANI (Asian News International) and India Today Group. He holds a strong interest in politics, sports and Indian history.

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!