TRENDING TAGS :
Barabanki News: बाराबंकी में हाथगोला से युवक पर हमला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत, परिजन बोले- 7 दिन पहले मिली थी जान से मारने की धमकी
Barabanki News:मृतक शैलेंद्र मौर्य के चाचा नरेंद्र मौर्य के लड़के ललित मौर्य (22) का विपक्षियों के घर की लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बीते दिनों दोनों लड़का लड़की घर से भाग भी गए थे। लड़की पक्ष वालों ने पुलिस में तहरीर दी थी।
Barabanki News: मोहम्मदपुर खाला के गांव गोड़ा में दबंगों ने युवक और हाथगोला से हमला कर दिया। जिसमें 26 साल के शैलेंद्र मौर्य की मौत हो गई। उसकी बीज की दुकान थी। उसकी शादी 5 वर्ष पहले हुई थी। वह दो बेटियों और एक बेटे का पिता था।
जानकारी के मुताबिक मृतक शैलेंद्र मौर्य के चाचा नरेंद्र मौर्य के लड़के ललित मौर्य (22) का विपक्षियों के घर की लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बीते दिनों दोनों लड़का लड़की घर से भाग भी गए थे। लड़की पक्ष वालों ने पुलिस में तहरीर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया था। विपक्षी लगातार शैलेन्द्र मौर्या को धमकियां दे रहे थे। वहीं शैलेंद्र मौर्य सिर्फ दोनों पक्षों में समझौता करने की बात कर रहा था। इसीलिए दबंगों ने शाम।करीब साढ़े सात बजे उसकी दुकान पर हथगोले से हमला कर दिया। जिसमें शैलेन्द्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना की सूचना पर कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचीं। मौके पर एसपी, फतेहपुर सीओ समेत तमाम आलाधिकारी भी पहुंचे। परिवार ने गुड्डू सिंह, मेघा इंद्रजीत, बघेल, मुन्ना, राहुल और दीपक पर हाथ गोला चलाने का आरोप लगाया है। वहीं मृतक के परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए भी भेजने से इनकार कर रहे हैं। परिजनों के अनुसार, 7 दिन पहले इन लोगों ने शैलेंद्र को जान से मारने की धमकी दी थी। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई है। मौके पर क्षेत्राधिकारी सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!