TRENDING TAGS :
Bareilly News: कपड़े धो रही थी महिला, जेठ ने किया डंडों से हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Bareilly News: घरेलू विवाद में बरेली की महिला पर जेठ ने किया डंडे से हमला, महिला गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया।
कपड़े धो रही थी महिला, जेठ ने किया डंडों से हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती (Photo- Newstrack)
Bareilly News: बरेली जिले के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के नेकपुर गल्ला मंडी इलाके में घरेलू विवाद का मामला हिंसा में बदल गया। यहां छत पर कपड़े धो रही एक महिला पर उसके जेठ ने डंडे से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पीड़िता, तीस वर्षीय राजकुमारी पत्नी सुनील, ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह सुबह छत पर कपड़े धो रही थी। इसी दौरान उसके जेठ का बेटा दक्ष वहां से गुजरा और लगातार घूरने लगा। जब राजकुमारी ने इसका विरोध किया तो थोड़ी देर बाद उसका जेठ सुशील वहां आया और बिना कुछ सुने उस पर डंडे से हमला कर दिया।
हमले में राजकुमारी को गंभीर चोटें आईं। किसी तरह उसने अपने पति सुनील को सूचना दी। सुनील तुरंत मौके पर पहुंचे और पत्नी को जिला अस्पताल ले गए। साथ ही पुलिस को घटना की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही थाना सुभाष नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी सुशील के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
आरोपी की तलाश जारी
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है। आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। इस घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!