Basti पुलिस ने हनी ट्रैप गिरोह का किया भंडाफोड़, महिला आरोपी गिरफ्तार

एसपी अभिनंदन सिंह के निर्देशन में पुलिस ने मुंडेरवा क्षेत्र से मुख्य महिला आरोपी लवी सिंह को पकड़ा, प्रेमजाल में फंसाकर करती थी ब्लैकमेलिंग।

Amril Lal
Published on: 10 Oct 2025 5:50 PM IST
Basti honey trap case
X

Basti honey trap case (image from Social Media)

Basti News: पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत द्विवेदी, और क्षेत्राधिकारी एस.बी. तिवारी के कुशल निर्देशन में बस्ती पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोतवाली पुलिस की टीम ने लंबे समय से सक्रिय एक हनी ट्रैप गिरोह का पर्दाफाश करते हुए उसकी मुख्य महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

कोतवाल दिनेश चंद्र चौधरी के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी महिला को मुंडेरवा क्षेत्र से दबोचा। गिरफ्तार आरोपी महिला की पहचान लवी सिंह उर्फ लवली सिंह उर्फ सुषमा सिंह के रूप में हुई है। यह महिला मूल रूप से संतकबीरनगर जिले की निवासी है, जिसने मुंडेरवा में अपना ठिकाना बनाकर इस अवैध गतिविधि को अंजाम दे रही थी।

प्रेमजाल में फंसाकर करती थी ब्लैकमेल

पुलिस के अनुसार, यह गिरोह भोले-भाले या संपन्न लोगों को प्रेमजाल में फंसाता था। एक बार जाल में फँस जाने के बाद, आरोपी महिला पीड़ितों को ब्लैकमेल करना शुरू कर देती थी और उनसे मोटी रकम ऐंठती थी।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी महिला के खिलाफ पहले से ही गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है, जिससे उसके आपराधिक इतिहास की पुष्टि होती है। यह गिरफ्तारी बस्ती पुलिस की एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है, जिसने कई लोगों को संभावित ब्लैकमेलिंग का शिकार होने से बचाया है।

पूछताछ में कई अहम जानकारियाँ मिलने की उम्मीद

पुलिस अब गिरफ्तार महिला से गहनता से पूछताछ कर रही है। उम्मीद है कि पूछताछ में इस गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके द्वारा अंजाम दिए गए अन्य अपराधों के संबंध में कई अहम और सनसनीखेज जानकारियाँ सामने आ सकती हैं। पुलिस का मानना है कि इस गिरोह का नेटवर्क बस्ती और आसपास के जिलों तक फैला हो सकता है।

इस गिरफ्तारी को सफल बनाने वाली टीम में दरोगा एस.एन. दुबे, पवन मौर्य, कॉन्स्टेबल संजीव सोनकर, और महिला कॉन्स्टेबल अमित देवी शामिल रहीं। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि वे इस तरह के गिरोहों से सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

1 / 3
Your Score0/ 3
Ramkrishna Vajpei

Ramkrishna Vajpei

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!