Basti News: बस्ती में समाजवादियों ने सरदार बल्लभ भाई पटेल को नमन, अखंड भारत के निर्माण को याद किया

Basti News: बस्ती में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और अखंड भारत के निर्माण में उनके योगदान को याद किया।

Amril Lal
Published on: 31 Oct 2025 4:26 PM IST
Basti News: बस्ती में समाजवादियों ने सरदार बल्लभ भाई पटेल को नमन, अखंड भारत के निर्माण को याद किया
X

Basti News

Basti News: समाजवादी पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को लौहपुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सदर विधायक एवं सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने किया।इस अवसर पर वक्ताओं ने पटेल जी के जीवन, संघर्ष और देश के लिए उनके योगदान पर प्रकाश डाला। महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि पटेल ने 562 रियासतों का विलय कर अखंड भारत का निर्माण किया, जो आज भी नेताओं और युवाओं के लिए प्रेरणा है।

पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, विधायक अतुल चौधरी, राजेन्द्र चौधरी और अन्य नेताओं ने कहा कि पटेल ने देश की एकता बनाए रखने में अद्वितीय भूमिका निभाई। उन्होंने यह भी बताया कि पटेल ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद शिक्षा और कानून के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल कीं।

श्रद्धांजलि में प्रमुख रूप से अरविन्द सोनकर, गीता भारती, गुलाब सोनकर, युनुस आलम, प्रशान्त यादव, रामाशीष वर्मा सहित कई पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान एकता, न्याय और अखंड भारत के संदेश को विशेष रूप से प्रमुखता दी गई।पूरे कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने पटेल के आदर्शों का पालन करने और राष्ट्र की एकता बनाए रखने का संकल्प लिया।

1 / 4
Your Score0/ 4
Shalini singh

Shalini singh

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!