Basti News : मोंथा चक्रवात से यूपी में तबाही: बस्ती के किसानों की धान-गन्ना फसलें बर्बाद

Basti News : मोंथा तूफान से बस्ती में भारी बारिश और तेज हवाएं, धान-गन्ना की फसलें खेतों में गिरीं, किसान मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

Amril Lal
Published on: 31 Oct 2025 4:42 PM IST
Basti News : मोंथा चक्रवात से यूपी में तबाही: बस्ती के किसानों की धान-गन्ना फसलें बर्बाद
X

 Basti Crop Damage News ( Image From Social Media )

Basti News : मोंथा चक्रवाती तूफान उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए अभिशाप बनकर आया है। इस तूफान और लगातार हो रही बारिश से जिले में फसलों को भारी नुकसान हुआ है। किसानों ने सरकार से राहत और मुआवजे की मांग की है।पिछले दो दिनों से जारी बारिश से भूमि पूरी तरह नम हो गई है। तेज हवाओं के कारण धान और गन्ने की फसलें खेतों में गिर गई हैं। अचानक आई बेमौसम बरसात ने किसानों की कमर तोड़ दी है। बस्ती जिले में लगभग 60 प्रतिशत किसानों की धान की फसल खेतों में गिरी पड़ी है।

इस प्राकृतिक आपदा से किसान बेहद निराश हैं और उनके चेहरों पर चिंता साफ झलक रही है। तापमान में अचानक आई गिरावट से अब ठंड का अहसास भी होने लगा है।मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मोंथा चक्रवात के प्रभाव से उत्तर भारत में अगले 36 घंटे तक रुक-रुक कर बूंदाबांदी जारी रहने की संभावना है। जनपद में आज भी गरज के साथ बारिश हो रही है, जिससे किसान खेतों में काम नहीं कर पा रहे हैं।इस संबंध में अपर जिलाधिकारी बस्ती ने बताया कि अब तक किसी जनहानि की सूचना नहीं है। फसलों के नुकसान का सर्वे कराया जा रहा है और पात्र किसानों को आपदा राहत कोष से उचित सहायता प्रदान की जाएगी।

1 / 1
Your Score0/ 1
Shalini Rai

Shalini Rai

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!