TRENDING TAGS :
Chandauli News: सेना के सम्मान में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, विधायक के नेतृत्व में लोगों का दिखा जोश
Chandauli News: सभी देशभक्ति के रंग में रंगे, हाथों में तिरंगा थामे, भारत माता की जय, वंदे मातरम् और भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाते हुए पूरे कस्बे में उत्साह का संचार कर रहे थे।
Chandauli News (Social Media)
Chandauli News: जिले के सैयदराजा में भारतीय सेना की वीरता और त्याग को समर्पित तिरंगा यात्रा का आयोजन सैयदराजा मंडल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा किया गया। यह यात्रा देश की अखंडता, एकता और सेना के गौरव को समर्पित थी, जिसमें सैयदराजा विधायक सुशील सिंह मुख्य अतिथि और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बरहनी महेंद्र सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल रहे। देश के वीर सपूतों के सम्मान में लोग दिनों दिन जोशीले होते जा रहे है और गांव-गांव तिरंगा यात्रा का आयोजन चल रहा है।
जनपद के सैयदराजा कस्बा में भव्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ विधायक कार्यालय से हुआ, जो भीतरी बाजार से होते हुए शहीद स्मारक तक पहुँची। इस यात्रा में भाजपा के मंडल अध्यक्ष, स्थानीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए। सभी देशभक्ति के रंग में रंगे, हाथों में तिरंगा थामे, भारत माता की जय, वंदे मातरम् और भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाते हुए पूरे कस्बे में उत्साह का संचार कर रहे थे। सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब देशप्रेम की भावना से सराबोर नजर आया।
मुख्य अतिथि विधायक सुशील सिंह ने यात्रा के समापन पर कहा कि भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पूरे देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा, “आज हर भारतीय अपने सैनिकों के पराक्रम से गौरव महसूस कर रहा है। हमारी सेना दुश्मनों को उनकी भाषा में जवाब देना जानती है।
इस मौके पर,महेंद्र सिंह प्रमुख प्रतिनिधि बरहनी, विपिन राय मण्डल अध्यक्ष सैयदराजा इंद्रजीत बिन्द मण्डल अध्यक्ष बरहनी, मृत्युंजय सिंह दीपू,बाढू जायसवाल चेयरमैन प्रतिनिधि, बीरेंद्र जायसवाल पूर्व चेयरमैन, राणा मौर्या पूर्व प्रधान, मनोहर राम प्रधान, शिवा सभासद, धीरज सभासद, अंकित जयसवाल, चंद्रशेखर सभासद, राजेश कुमार सभासद, अक्षय सिंह दिलीप सिंह पूर्व प्रधान आदि रहे।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!