TRENDING TAGS :
Chandauli News: देश का मान बढ़ाने वाले शूरवीरों को नमन, भाजपा विधायक के नेतृत्व में गर्मजोशी के साथ निकला तिरंगा यात्रा
Chandauli News: तिरंगा यात्रा में सभी लोग हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे , देश भक्ति से ओत प्रोत, नारों के साथ बाज़ार की सड़कों पर उमड़े। जन सैलाब में पूरे वातावरण को राष्ट्र प्रेम से सराबोर कर दिया।
भाजपा विधायक के नेतृत्व में गर्मजोशी के साथ निकला तिरंगा यात्रा (photo: social media )
Chandauli News: चंदौली जनपद के कमालपुर कस्बा में धानापुर पूर्वी मंडल भाजपा की ओर से गुरुवार को भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाला गया।मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख धानापुर अजय सिंह व पूर्व जिपंस सुशील सिंह जनौली सहित भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे। तिरंगा यात्रा रामलीला मैदान से शुरू होकर भीतरी बाजार होते हुए हरिनारायण अग्रहरि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मृति द्वार तक जाकर समाप्त हो गया।
तिरंगा यात्रा में सभी लोग हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे , देश भक्ति से ओत प्रोत, नारों के साथ बाज़ार की सड़कों पर उमड़े। जन सैलाब में पूरे वातावरण को राष्ट्र प्रेम से सराबोर कर दिया। भारत माता की जय वन्दे मातरम, भारतीय सेना ज़िंदाबाद के नारे गूँज रहे थे। मुख्य अतिथि विधायक सैयदराजा सुशील सिंह ने कहा कि आज प्रत्येक भारतीय अपने जवानों के कारनामे से सीना चौड़ा कर खुशी जता रहा है। दुश्मनों को उसकी भाषा में जवाब देना भारतीय सेना को बखूबी मालूम है।
पूरी दुनिया में देश का मान बढ़ाया
हमारी सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पूरी दुनिया में देश का मान बढ़ाया है और ये तिरंगा यात्रा हमारे राष्ट्रीय और देश भक्ति का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने संकल्प लिया कि हमारी सेना पाकिस्तान पोषित आतंकवादियों के ख़िलाफ़ ऐसी कार्यवाही करेगी जो नज़ीर बनेगी , ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से हमारी सेना ने जो कार्यवाही की है उसका लोहा आज पूरी दुनिया मान रही है।देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने के लिए हम सभी को एकजुट होकर भारतीय सेना को सम्मान देना चाहिए। उन बीर सपूतों को नमन करना चाहिए।
ये सभी रहे मौजूद
इस मौके पर अजय सिंह प्रमुख धानापुर,पूर्व ब्लॉक प्रमुख देवेंद्र सिंह, पूर्व जिपंस सुशील सिंह जनौली,राजेश सिंह,सुजीत जायसवाल महामंत्री, चंद्रभान मौर्या मण्डल अध्यक्ष धानापुर पूर्वी,रमेश द्विवेदी मण्डल अध्यक्ष धानापुर पश्चिमी, विपिन राय मण्डल अध्यक्ष सैयदराजा इंद्रजीत बिन्द मण्डल अध्यक्ष बरहनी,राजेश तिवारी,नीरज अग्रहरि पत्रकार,नंदकुमार पांडेय, मृत्युंजय सिंह दीपू,राधेश्याम सिंह,सुदामा जायसवाल,अजीत पांडेय,धीरेन्द्र सिंह, कलाधर सिंह, रितेश पांडेय, बिनोद सिंह, रामजी तिवारी , श्यामसुंदर सिंह, श्री राम चौबे, प्रमोद सिंह, भरत रस्तोगी, शिवजी वर्मा,अरविंद वर्मा,राहुल राजभर, विकास गुप्ता, राहुल राजभर, अनिल श्रीवास्तव,शुभम सिंह आदि रहे।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!