TRENDING TAGS :
Chandauli News: सड़क दुर्घटना में प्रशासनिक अधिकारी की मौत से कलेक्ट्रेट में शोक की लहर
Chandauli News: सड़क हादसे में चंदौली कलेक्ट्रेट के अधिकारी कृष्ण कुमार श्रीवास्तव की मौत, प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर
सड़क दुर्घटना में प्रशासनिक अधिकारी की मौत (photo: social media )
Chandauli News: चंदौली जिले में बुधवार की देर शाम हुए सड़क हादसे ने प्रशासनिक महकमे को झकझोर कर रख दिया। कलेक्ट्रेट में तैनात प्रशासनिक अधिकारी कृष्ण कुमार श्रीवास्तव की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। देर शाम कार्यालय का कार्य निपटाकर वह वाराणसी स्थित अपने किराए के आवास महमूरगंज जा रहे थे। इसी दौरान अलीनगर थाना क्षेत्र के पचफेदवा के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही कृष्ण कुमार श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें तुरंत जिला चिकित्सालय चंदौली में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत नाजुक बताई। इलाज के दौरान देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। इस खबर के फैलते ही कलेक्ट्रेट परिसर में शोक की लहर दौड़ गई। सहकर्मियों और अधिकारियों को उनके असामयिक निधन की खबर पर विश्वास नहीं हुआ।
कृष्ण कुमार श्रीवास्तव पिछले कई वर्षों से चंदौली कलेक्ट्रेट में तैनात थे
मूल रूप से मारुखपुर क्षेत्र के साबोपुर गांव के निवासी कृष्ण कुमार श्रीवास्तव पिछले कई वर्षों से चंदौली कलेक्ट्रेट में तैनात थे। वे प्रतिदिन वाराणसी से बाइक द्वारा चंदौली आना-जाना करते थे। परिजनों को हादसे की जानकारी मिलते ही कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिवारजन देर रात जिला चिकित्सालय पहुंचे, जहां उनका पार्थिव शरीर रखा गया था।
उनकी ईमानदारी, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा के कारण कलेक्ट्रेट कर्मचारी और अधिकारी वर्ग में वे बेहद लोकप्रिय थे। प्रशासनिक अधिकारी के आकस्मिक निधन से पूरा जिला प्रशासन शोक में डूब गया है। सहकर्मियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि कृष्ण कुमार श्रीवास्तव हमेशा सौम्य व्यवहार और समर्पण की मिसाल बने रहेंगे।
पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। वहीं जिला प्रशासन ने दिवंगत अधिकारी के परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है।
अलीनगर नगर थाना क्षेत्र का पचपेड़वा दुर्घटना का जोन बनता जा रहा है आए दिन दुर्घटनाओं के चलते वहां कई मौतें हो चुकी है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!



