TRENDING TAGS :
Chandauli News: अखिलेश यादव का 52वां जन्मदिनः चकिया में कार्यकर्ताओं ने दिखाया दम, 2027 में सरकार बनाने का लिया संकल्प
Chandauli News: पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र राव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि सभी एकजुट होकर 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं और समाजवादी विचारधारा को हर गांव और हर घर तक पहुंचाएं।
Chandauli News
Chandauli News: चंदौली जिले के चकिया नगर में समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 52वां जन्मदिन पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया।काशीराज आदित्य नारायण सिंह पुस्तकालय में आयोजित इस कार्यक्रम में भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता जुटे और उन्होंने केक काटकर अखिलेश यादव के प्रति अपनी निष्ठा और प्रेम का प्रदर्शन किया।
“अखिलेश यादव जिंदाबाद“ के नारों से गुंजायमान हुआ परिसर
जैसे ही कार्यकर्ताओं ने केक काटा, पूरा परिसर “अखिलेश यादव जिंदाबाद“ और “2027 में सपा सरकार“ के नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और अखिलेश यादव के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस दौरान, वक्ताओं ने अखिलेश यादव को एक लोकप्रिय जननेता बताते हुए उनके नेतृत्व की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव का मुख्यमंत्री कार्यकाल उत्तर प्रदेश के विकास के स्वर्णिम युग के रूप में हमेशा याद किया जाएगा।
2027 चुनाव में प्रचंड बहुमत का संकल्प
इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र राव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि सभी एकजुट होकर 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं और समाजवादी विचारधारा को हर गांव और हर घर तक पहुंचाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाकर अखिलेश यादव की नीतियों और कार्यक्रमों को बताएं और उन्हें सपा के साथ जुड़ने के लिए प्रेरित करें। सपा नेता अश्वनी सोनकर ने अपने संबोधन में कहा कि अखिलेश यादव केवल एक नेता नहीं बल्कि एक विचारधारा हैं। वे युवाओं, किसानों, महिलाओं और अल्पसंख्यकों समेत समाज के हर वर्ग की आवाज हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता वर्तमान सरकार की नीतियों से त्रस्त है और 2027 में बदलाव चाहती है।
कार्यकर्ताओं ने भी एक स्वर में 2027 के चुनाव में सपा को प्रचंड बहुमत दिलाकर अखिलेश यादव को फिर से मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विनोद सोनकर, मुस्ताक अहमद, प्रभु नारायण यादव, लल्लु यादव, अजय गुप्ता, रवि प्रकाश चौबे, मनोज यादव, बब्बन सिंह यादव, विभूति नारायण यादव, त्रिलोकी पासवान, उस्मान गनी बबलू और महबूब आलम समेत कई प्रमुख सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Start Quiz
This Quiz helps us to increase our knowledge