Chandauli News: बाढ़ पीड़ितों के लिए भाजपा नेता ने विशेष राहत पैकेज की मांग की, सपा पर तीखा हमला

Chandauli News: भारी बारिश व बाढ़ से तबाही पर BJP नेता राणा सिंह ने राहत पैकेज की मांग की, SP सांसद पर निशाना साधते हुए ‘ईस्ट इंडिया कंपनी’ कहा।

Ashvini Mishra
Published on: 10 Oct 2025 2:12 PM IST
Chandauli News: बाढ़ पीड़ितों के लिए भाजपा नेता ने विशेष राहत पैकेज की मांग की, सपा पर तीखा हमला
X

बाढ़ पीड़ितों के लिए भाजपा नेता ने विशेष राहत पैकेज की मांग  (photo: social media )

Chandauli News: चंदौली में भारी बारिश और बाढ़ से उत्पन्न हालातों को लेकर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राणा सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों किसान जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे। किसानों ने बाढ़ से बर्बाद हुई फसलों और तबाह हुए कच्चे मकानों को लेकर जिला प्रशासन से तुरंत राहत और सहायता की मांग की।

भाजपा नेता राणा सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए विशेष राहत पैकेज देने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिले में नदियों और नालों के अतिक्रमण और गाद भरने के कारण बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। राणा सिंह ने अतिक्रमित नदियों की जल्द से जल्द सफाई की मांग की ताकि भविष्य में इस तरह की आपदाओं से लोगों को बचाया जा सके।

उन्होंने विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) पर भी निशाना साधा और सपा सांसद वीरेंद्र सिंह को "ईस्ट इंडिया कंपनी के लोग" करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा नेता सिर्फ कागजों पर बयानबाजी करते हैं और उन्हें जमीनी हकीकत तथा तकनीकी पहलुओं की कोई जानकारी नहीं है। बाढ़ के समय भी सपा सांसद कहीं नजर नहीं आए, और उनके लोग भी नहीं दिखे,जिससे जनता में रोष है।

कच्चे मकान भी पूरी तरह से धराशायी

राणा सिंह ने बताया कि बाढ़ से हजारों हेक्टेयर फसल बर्बाद हो चुकी है और कई गरीब किसानों के कच्चे मकान भी पूरी तरह से धराशायी हो गए हैं। किसानों के सामने आजीविका का संकट उत्पन्न हो गया है, जिससे वे बेहद परेशान हैं।किसानों की सारी आर्थिक जरूरत इसी धान के फसल पर निर्भर थी।सभी फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई है।

जिलाधिकारी ने मुलाकात के बाद आश्वासन दिया कि नदियों और नालों की जल्द सफाई कराई जाएगी। साथ ही बर्बाद फसलों और मकानों का सर्वे कराकर प्रभावितों को मुआवजा दिया जाएगा। जिला प्रशासन ने किसानों को भरोसा दिलाया कि राहत कार्यों में तेजी लाई जाएगी।

1 / 4
Your Score0/ 4
Monika

Monika

Mail ID - [email protected]

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!