TRENDING TAGS :
Chandauli News: मत्स्य मंत्री ने बाढ़ पीड़ितों को बांटा राहत सामग्री, सपा मुखिया पर साधा निशाना
Chandauli News: चंदौली में मत्स्य मंत्री संजय निषाद ने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश यादव पर भी पलटवार किया।
मत्स्य मंत्री ने बाढ़ पीड़ितों को बांटा राहत सामग्री, सपा मुखिया पर साधा निशाना (Photo- Newstrack)
Chandauli News: चंदौली जनपद के सकलडीहा तहसील की नदी धारा तथा सदर तहसील की बाबरी अशोक इंटर कॉलेज पर निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मत्स्य मंत्री संजय निषाद ने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटा।
इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने विपक्ष को आईना दिखाया विपक्ष द्वारा वोट चोर गद्दी छोड़ के सवाल पर कहा की मोदी को गाली देना यह उनके संस्कारों की देन है। मोदी देश दुनिया की शान है,गिरती अर्थ व्यवस्था को संवारने के साथ विश्व में भारत को पहचान दिलाने वाले नेता है।
विपक्ष मोदी से लड़ते लड़ते हार कर चुनाव आयोग से लड़ने लगा। चुनाव आयोग का काम है नए वोटो को जोड़ना और मृतकों के वोटो को काटना वह अपना काम कर रहा है। अखिलेश यादव द्वारा संजय निषाद पर बयान देकर उनका वैल्यू नहीं बढ़ाने के सवाल पर मत्स्य मंत्री ने कहा उनके नाम लेने से मेरा वैल्यू न बढ़ने वाला है और न घटने वाला है। जय निषाद राज के नारे से हम लोगों का वैल्यू बढ़ा है, पहले जो लोग मलहवा, निषादवा कहते थे अब मोदी जी ने सम्मान दे दिया है सब लोग निषाद राज कहते हैं। मोदी जी ने नौ बार जय निषाद राज का नारा लगा कर हम लोग का वैल्यू बढ़ाया है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों पर लाठी चार्ज करने के बाद ओमप्रकाश राजभर के घर पर तोड़ फोड़ के सवाल पर कहा, संजय निषाद ने कहा ओमप्रकाश राजभर हमारे बड़े भाई है।गरीबों के लिए हमारे साथ मुद्दा उठाते रहे है, फ्रि चिकित्सा फ्री शिक्षा आदि मुद्दों को उठाया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों को भी अपनी बात को शांतिपूर्वक रखना चाहिए और लाठी चार्ज करने वाले पर कार्यवाही होनी चाहिए। मत्स्य मंत्री नहीं विपक्ष को आड़े हाथ लेते हुए कहा हाथी,साइकिल,पंजा वाले पउआ पिला कर झऊआ भर ओट ले लेते थे।यह लोग हम निषाद समाज को आगे नहीं बढ़ने दिया।
बाढ़ पीड़ितों ल को सामग्री वितरण के दौरान अपर जिला अधिकारी राजेश कुमार, सकलडीहा के उप जिलाधिकारी कुंदन राज कपूर, तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव, सदर उप जिलाधिकारी दिव्या ओझा, तहसीलदार नायब तहसीलदार सहित अन्य राजस्व कर्मी उपस्थित रहे।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!