TRENDING TAGS :
राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने किसानों की पीड़ा को मुख्यमंत्री तक पत्र के माध्यम से पहुंचाया
Chandauli News : सांसद दर्शना सिंह ने मोथा तूफान से प्रभावित चंदौली किसानों के लिए मुख्यमंत्री से त्वरित मुआवजे की मांग की।
Chandauli News ( Image From Social Media )
Chandauli News : चंदौली जिले की निवासिनी एवं राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने जिले के किसानों की व्यथा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। सांसद ने अपने पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि हाल ही में आए मोथा तूफान से प्रभावित किसानों के नुकसान की भरपाई की जाए। उन्होंने कहा कि चंदौली जिला धान उत्पादन के लिए “धान का कटोरा” के रूप में जाना जाता है, लेकिन इस बार प्राकृतिक आपदा ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है।
सांसद दर्शना सिंह ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि जिले के अधिकांश किसान अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए कृषि पर निर्भर हैं। इस वर्ष आए मोथा तूफान और भारी बारिश के कारण खेतों में खड़ी धान की फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई है। कई किसानों की पूरी साल भर की मेहनत बर्बाद हो गई, जिससे वे आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस स्थिति में राज्य सरकार को किसानों के नुकसान का सर्वे कराकर शीघ्र मुआवजा देने की आवश्यकता है ताकि वे आगामी रबी सीजन की तैयारी कर सकें।
रविवार को सांसद दर्शना सिंह स्वयं क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर किसानों से मुलाकात कीं। उन्होंने खेतों में जाकर धान की खराब फसल का निरीक्षण किया और किसानों की समस्याएं सुनीं। किसानों ने सांसद को बताया कि तूफान के साथ आई बारिश और तेज हवाओं ने उनकी फसल को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है।
सांसद ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि आकांक्षी जनपद चंदौली के किसानों की पीड़ा को समझते हुए उन्हें शीघ्र आर्थिक राहत प्रदान की जाए। उन्होंने प्रशासन से भी कहा कि प्रभावित किसानों का सर्वे कार्य पारदर्शी और त्वरित ढंग से पूरा किया जाए। सांसद ने भरोसा दिलाया कि वह स्वयं किसानों की हर संभव मदद के लिए प्रयासरत है, ताकि किसानों को उनका उचित हक मिल सके।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!


