TRENDING TAGS :
स्वामी प्रसाद मौर्य ने 2027 में भाजपा को उखाड़ कर लोक मोर्चा की सरकार बनाने का किया एलान
Chandauli News: चंदौली में जनता पार्टी की यात्रा के दौरान भाजपा और सपा पर साधा निशाना
Chandauli News
Chandauli News: चंदौली जनपद में अपनी जनता पार्टी की यात्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में पहुंची। मुगलसराय के चकिया तिराहे पर गंजी प्रसाद के मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ जिले के अन्य क्षेत्रों में भ्रमण किया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने भाजपा एवं सपा पर जमकर प्रहार किया ।कहा भाजपा एवं सपा दोनों के शासनकाल में गुंडाराज एक जैसा है।जहां सपा के शासनकाल में लोगों के साथ मारपीट ,गुंडागर्दी ,जमीनों पर कब्जा करना होता था वही कार्य बीजेपी के सरकार में भी चल रहा है।
डबल इंजन की सरकार पूरी तरह से फेल है। 80 करोड़ जनता के हाथों में कटोरा पकड़ा कर भाजपा 10 किलो 5 किलो राशन पर सेट कर दिया है।स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपना विजन बताते हुए कहा कि 2027 के चुनाव में भाजपा की सरकार उखाड़ कर लोक मोर्चा की सरकार बनेगी। लोकतंत्र में जनता सबसे ताकतवर होती है हम लोगों का भी 10 पार्टियों का गठबंधन है। 2027 में लोक मोर्चा की सरकार बनेगी । अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अखिलेश यादव के पीडीए पर जमकर प्रहार किया।
जिस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष कंफ्यूज हो और PDA का अर्थ अलग अलग बताता हो वह पार्टी के लोगों का क्या मार्गदर्शन करेगा ।PDA के P का अर्थ कभी पंडित तो कभी पिछड़ा,D का अर्थ दलित तो कभी डिंपल,A का अर्थ कभी आदिवासी तो कभी अगड़ा बताएं,ऐसा पीडीए केवल दिखावा है।स्वामी प्रसाद मौर्य ने बताया कि यह छः चरणों की मेरी यात्रा है। अब तक 22 जिलों में मैं भ्रमण कर चुका हूं,नवंबर तक प्रदेश के सारे जिलों में भ्रमण करके लोगों को जागरुक कर रहा हूं और आने वाले 2027 के चुनाव में लोक मोर्चा की सरकर बनेगी।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!