Chandauli News: रक्षा मंत्री के घर से सैनिकों के सम्मान में निकली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा

Chandauli News: चंदौली जनपद के निवासी व भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के गांव भभौरा से सैनिकों के सम्मान में तिरंगा निकली गई। जिसमें क्षेत्रवासियों के साथ-साथ जिले के कोने-कोने से हजारों लोगों ने भाग लिया।

Ashvini Mishra
Published on: 20 May 2025 9:30 PM IST
tiranga yatra
X

तिरंगा यात्रा  (photo: social media )

Chandauli News: चंदौली जिले के लाल व रक्षा मंत्री के गांव भभौरा से मंगलवार को एक ऐतिहासिक और भव्य तिरंगा यात्रा निकली गई, जिसका शुभारंभ राज्य सभा सांसद साधना सिंह के साथ रक्षा मंत्री के भतीजे के द्वारा प्रधानमंत्री और रक्षामंत्री को तिलक लगाकर किया गया। सैनिकों के सम्मान में देश भक्ति नारों से क्षेत्र गूंज उठा।

आपको बता दे की चंदौली जनपद के निवासी व भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के गांव भभौरा से सैनिकों के सम्मान में तिरंगा निकली गई। जिसमें क्षेत्रवासियों के साथ-साथ जिले के कोने-कोने से हजारों लोगों ने भाग लिया,तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों ने सैनिकों के शौर्य और सम्मान में जम कर देश भक्ति नारे लगाए,जिससे वातावरण गुंजायमान हो गया।

पूरे देश में गर्व और उत्साह का माहौल

इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश के वीर सैनिकों के सम्मान में राष्ट्र के प्रति समर्पण भावना को प्रदर्शित करना था। हाल ही में ऑपरेशन 'सिंदूर' में भारतीय सैनिकों द्वारा पाकिस्तान को करारा जवाब दिए जाने के बाद, पूरे देश में गर्व और उत्साह का माहौल है।जनपद के वीर सपूत रक्षा मंत्री के नेतृत्व में सैनिकों द्वारा परचम लहराने की इस गौरवगाथा को जन-जन तक पहुंचने का कार्य किया गया।

इस दौरान राज्यसभा सांसद साधना सिंह चकिया विधायक कैलाश आचार्य भाजपा जिला अध्यक्ष काशीनाथ सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह सहित अन्य लोग शामिल रहे,कार्यक्रम को संपादित करने में भाजपा नेता राणा सिंह की विशेष भूमिका रही।

1 / 5
Your Score0/ 5
Monika

Monika

Mail ID - [email protected]

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!