दाऊद इब्राहिम आतंकवादी नहीं... गलत तरीके से पेश किया..., ममता कुलकर्णी के बयान से मचा हड़कंप

Mamta Kulkarni on Dawood: ममता कुलकर्णी ने दाऊद इब्राहिम का नाम लेते हुए कहा कि वह आतंकवादी नहीं हैं। बम ब्लास्ट जैसी किसी भी साजिश में दाऊद इब्राहिम का नाम भी कभी सामने नहीं आया।

Shishumanjali kharwar
Published on: 30 Oct 2025 11:52 AM IST
Mamta Kulkarni on Dawood Ibrahim
X

Mamta Kulkarni on Dawood Ibrahim 

Mamta Kulkarni on Dawood: अभिनेत्री से साध्वी बनीं ममता कुलकर्णी किसी न किसी वजह सुर्खियों में रहती हैं। गोरखपुर में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ममता कुलकर्णी ने चौंका देने वाला बयान दिया। उन्होंने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को लेकर ऐसा बयान दिया। जिसके बाद हर तरफ चर्चा और सवालों का दौर शुरू हो गया है।

ममता कुलकर्णी ने दाऊद इब्राहिम का नाम लेते हुए कहा कि वह आतंकवादी नहीं हैं। बम ब्लास्ट जैसी किसी भी साजिश में दाऊद इब्राहिम का नाम भी कभी सामने नहीं आया। उन्होंने आगे कहा कि राजनीतिक ताकतों और मीडिया ने सालों से दाऊद को गलत तरीके से पेश किया है। ममता कुलकर्णी बीते दिनों गोरखपुर पहुंची थीं। यहां वह बाबा गोरक्षनाथ मंदिर पहुंचीं और पूजा-अर्चन कर आशीर्वाद लिया।

महाकुंभ में एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने ली दीक्षा

प्रयागराज महाकुंभ के दौरान ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बनाया गया था। जिसके बाद वह सुर्खियों में आ गयी थीं। हालांकि बाद वह पद से हट गयी थीं। फिर दो दिन के बाद दोबारा उन्हें महामंडलेश्वर बना दिया गया। जिस पर उन्होंने गुरु का आभार जताया था। ममता कुलकर्णी का नाम भी अब बदल चुका है। अब वह यमाई ममता नंद गिरी के नाम से जानी जाती हैं। ममता ने कहा कि वह गुरु की आभारी हैं। उन्होंने दोबारा उन्हें पद पर बैठा दिया। मैं जीवन भर किन्नर अखाड़ा और सनातन धर्म के लिए समर्पित रहेगीं।

बॉलीवुड से अलविदा कर दुबई शिफ्ट हो गई थीं ममता

बॉलीवुड को अलविदा करने के बाद ममता कुलकर्णी दुबई में शिफ्ट हो गयी थीं। साल 2024 में 25 साल के बाद वह दुबई से भारत लौटी थीं। भारत वापसी के बाद उन्होंने संन्यास का ऐलान कर दिया था। प्रयागराज महाकुंभ के दौरान किन्नर अखाड़े से दीक्षा ली और संन्यासी बन गईं थीं। महामंडलेश्वर डॉक्टर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने पिंडदान और पट्टाभिषेक कराया था। इसके बाद उन्हें महामंडलेश्वर बना दिया गया। विरोध होने पर उन्होंने इस्तीफा दिया। लेकिन फिर से उन्हें पद वापस कर दिया गया।

1 / 5
Your Score0/ 5
Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

Mail ID [email protected]

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!