Etah News: एटा में राष्ट्रीय लोक अदालत में 50 हजार मामलों का निस्तारण, उमड़ी भीड़

Etah News: राष्ट्रीय लोक अदालत में एटा जनपद ने रचा इतिहास, एक ही दिन में 50 हजार मामलों का निपटारा, लाखों की राशि का मुआवजा और वसूली हुई।

Sunil Mishra
Published on: 13 Sept 2025 9:30 PM IST
Etah News: एटा में राष्ट्रीय लोक अदालत में 50 हजार मामलों का निस्तारण, उमड़ी भीड़
X

Etah News: एटा, 13 सितम्बर उत्तर प्रदेश के एटा जनपद में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में रिकॉर्ड 50 हजार मामलों का निस्तारण किया गया। यह जिले में अब तक की सबसे बड़ी संख्या है।आपको बताते चलें कि पूर्व में राष्ट्रीय लोक अदालत के सचिव ने 50 हजार वादों के निस्तारण की बात न्यूज ट्रैक को बताई थी जो आज पूरी हो गयी।

जिला जज दिनेश कुमार के अनुसार इस लोक अदालत में कुल 64,305 वाद सूचीबद्ध थे, जिनमें से 50 हजार का समाधान हुआ। वहीं परिवार न्यायालय में 52 मामलों का आपसी समझौते से निस्तारण कर करीब 35.98 लाख रुपये की राशि पक्षकारों को अदा कराई गई। मोटर दुर्घटना प्रतिकर अधिकरण ने 160 वादों में निर्णय सुनाते हुए पीड़ितों को 6.22 करोड़ रुपये का मुआवजा दिलाया।

न्यायालयों में विभिन्न स्तरों पर बड़ी संख्या में वाद निपटाए गए। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 3,317, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जलेसर ने 520 और विशेष न्यायाधीशों ने कई आपराधिक मामलों का निस्तारण किया। इसके अलावा, राजस्व और चकबंदी न्यायालयों ने 41,459 लंबित और प्री-लिटीगेशन वादों को निपटाया।


बैंकों ने भी सक्रिय भूमिका निभाते हुए 406 लोन मामलों का निस्तारण किया। इसमें करीब 6.10 करोड़ रुपये की वसूली की गई और मौके पर ही 2.90 करोड़ रुपये की राशि वसूल की गई।

लोक अदालत का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश दिनेश चन्द, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह और अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सत्य प्रकाश ने संयुक्त रूप से किया।

जिला जज दिनेश चन्द ने कहा, “राष्ट्रीय लोक अदालत में इतने बड़े पैमाने पर निस्तारण एटा जनपद के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। न्याय सुलभ और सरल बनाने में यह पहल मील का पत्थर साबित होगी।”

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कमालुद्दीन ने बताया, “वादों का त्वरित निस्तारण ही लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य है। आज बड़ी संख्या में पक्षकारों को राहत मिली है।”

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!