Etah News: ससुर पर महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Etah News: एटा के जलेसर क्षेत्र में महिला ने अपने ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। तहरीर पर मुकदमा दर्ज, आरोपी ने पंचायत में गलती स्वीकारने की बात कही।

Sunil Mishra
Published on: 19 Sept 2025 10:33 PM IST
Woman charges mischief on father-in-law, police register case
X

ससुर पर महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा (Photo- Newstrack)

Etah News: जनपद एटा के जलेसर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने अपने ही ससुर पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, थाना जलेसर क्षेत्र के गांव पसियापुर निवासी महिला ने आरोप लगाया है कि 6 सितंबर 2025 की दोपहर लगभग 2 से 3 बजे के बीच जब वह अपने कमरे में अकेली थी, तभी उसका ससुर सतीश पुत्र बनवासी लाल कमरे में आया और उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता का कहना है कि विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने और घर से निकालने की धमकी भी दी।

घटना के बाद महिला ने अपने परिजनों को पूरी बात बताई और मायके आगरा चली गई। मायके पहुँचने पर उसने परिवारवालों को आपबीती सुनाई। परिजनों ने इस मामले में पंचायत बुलाई, जहाँ पीड़िता के अनुसार आरोपी ने कथित तौर पर अपना जुर्म स्वीकार करते हुए गलती मान ली। घटना के बाद से महिला अपने मायके में ही रह रही है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है और पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है कि तथ्यों और सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

1 / 6
Your Score0/ 6
Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!