Kanpur Dehat News: नशे में धुत बेटे ने मां से किया दुष्कर्म, FIR दर्ज

Kanpur Dehat News: कानपुर देहात में एक 55 वर्षीय महिला ने अपने ही बेटे पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है।

Manoj Singh
Published on: 18 July 2025 5:00 PM IST (Updated on: 18 July 2025 5:01 PM IST)
X

Kanpur Dehat News: कानपुर देहात के बरौर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक 55 वर्षीय महिला ने अपने ही बेटे पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि आरोपी शराब के नशे में धुत होकर घर आया और रात करीब 10 बजे उसके साथ जबरदस्ती की।

घटना का विवरण

पीड़िता ने बताया कि घटना के वक्त वह घर के बाहर लेटी हुई थी। अचानक उसका बेटा आया और जबरदस्ती करने लगा। पीड़िता का कहना है कि वह घटना से सदमे में है और डर के मारे रात भर कुछ नहीं बोल सकी। अगले दिन उसने साहस जुटाकर बरौर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

जांच में जुटी पुलिस

थानाध्यक्ष अमिता वर्मा और सीओ राजीव सिरोही मामले की जांच में लगे हैं। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है और मेडिकल परीक्षण सहित सभी कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पहले भी रह चुका है आरोपी जेल में

बताया जा रहा है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास पहले से है। वह अपनी भाभी की हत्या के मामले में जेल जा चुका है। आरोपी की पत्नी अपने मायके में रह रही है और उसके दो बच्चे भी हैं।

आरोपी ने खुद को बताया निर्दोष

पुलिस हिरासत में आरोपी ने दावा किया है कि उसने अपनी मां से सिर्फ पैसे मांगे थे, जिसके चलते उस पर झूठा आरोप लगाया गया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच साक्ष्यों के आधार पर आगे बढ़ाई जाएगी और मेडिकल रिपोर्ट भी निर्णायक भूमिका निभाएगी।

1 / 7
Your Score0/ 7
Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!