Etah News: ड्यूटी पर जाते समय हादसे में घायल होमगार्ड की इलाज के दौरान मौत

Etah News: एटा में ड्यूटी पर जाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल होमगार्ड सुरेंद्र कुमार की इलाज के दौरान मौत, विभाग और परिजनों में छाया शोक।

Sunil Mishra
Published on: 23 Oct 2025 7:24 PM IST
Homeguard injured in on-duty attack dies during treatment
X

ड्यूटी पर जाते समय हादसे में घायल होमगार्ड की इलाज के दौरान मौत (Photo- Newstrack)

Etah News: एटा उत्तर प्रदेश के एटा जनपद के थाना अवागढ़ क्षेत्र में तैनात होमगार्ड 52 नमस्ते वर्षीय सुरेंद्र कुमार की इलाज के दौरान आज मौत हो गई। वह दो दिन पहले ड्यूटी के लिए घर से थाना जा रहे थे, तभी रास्ते में अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी थी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें एटा मैडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान गुरुवार को उनकी मौत हो गई।

थानाध्यक्ष अवागढ़ अखिलेश कुमार से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जनपद के मीसा कला गांव निवासी सुरेंद्र कुमार अवागढ़ थाने में होमगार्ड के पद पर तैनात थे। मंगलवार की सुबह वह अपने घर से ड्यूटी पर जा रहे थे।तभी गांव मोहनपुर गांव के पास अचानक किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी टक्कर इतनी तेज थी कि सुरेंद्र कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें तुरंत एटा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था।

डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन गुरुवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। थाना अवागढ़ में तैनात साथी पुलिसकर्मियों और होमगार्डों में भी शोक की लहर दौड़ गई।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, अज्ञात वाहन चालक की तलाश में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने मांग की है कि हादसे के जिम्मेदार वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए।

सुरेंद्र कुमार के निधन से विभाग में शोक का माहौल है। साथी कर्मियों ने उन्हें एक कर्तव्यनिष्ठ और शांत स्वभाव वाला जवान बताया, जो हमेशा ड्यूटी के प्रति समर्पित रहता था।घटना की रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

1 / 3
Your Score0/ 3
Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!