TRENDING TAGS :
Etah News: डीएम कार्यालय के पूर्व चालक देवराज सिंह का निधन, शोक की लहर
Etah News: एटा जिले के डीएम और जिला सूचना अधिकारी के पूर्व चालक देवराज सिंह का आगरा में उपचार के दौरान निधन, पत्रकारों और अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि।
डीएम कार्यालय के पूर्व चालक देवराज सिंह का निधन, शोक की लहर (Photo- Newstrack)
Etah News: एटा उत्तर प्रदेश के एटा जनपद में जिलाधिकारी एव जिला सूचना अधिकारी के चालक पद पर तैनात रहे देवराज सिंह का सोमवार को प्रातः उपचार के दौरान आगरा में निधन हो गया। वह बीते सितम्बर माह से बीमार चल रहे थे। उनका आगरा स्थित एक निजी हॉस्पिटल में उपचार चल रहा था।
जलेसर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत नोहखास के मजराजात गांव खेडिया सुरजी निवासी देवराज सिंह पुत्र रामपाल सिंह का सोमवार को सुबह उपचार के दौरान आगरा स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में निधन हो गया। सोमवार को दोपहर बाद पार्थिव शरीर पैतृक गांव खेड़िया सुरजी मे लाकर उनका अंतिम संस्कार किया गया। वह गत माह से अस्वस्थ थे। तथा आगरा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। वह लगभग तीन वर्ष पूर्व जिला सूचना अधिकारी एटा के चालक पद से सेवानिवृत हुए थे। इससे पूर्व काफी समय तक वह जिलाधिकारी एटा के चालक पद पर भी रहे।
शोक संवेदना व्यक्त कर श्रृंदाजलि देने वालों में- अपर जिला सूचना अधिकारी कमल दीप , संयुक्त प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष सुनिल मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद लोधी आर बी द्विवेदी,शैलेन्द्र उपाध्याय,एन पी सिंह,वैभव पचौरी, महेश चंद्र वर्मा,संदीप शर्मा,सुशील शर्मा,प्रदीप वर्मा,सरोज दुबे,महेश कुमार प्रवेंद्र शर्मा,भाकियू जिलाध्यक्ष पंकज ठाकुर,पूर्व मंडल अध्यक्ष ओमप्रताप सिंह, नोहखास भाजपा मंडल अध्यक्ष आशू ठाकुर, जिला प्रतिनिधि भाजपा अमित पंडित, प्रधान लक्ष्मण सिंह माहौर, पूर्व प्रधान उदयवीर सिंह, आदि पत्रकार एव क्षेत्रीय लोग प्रमुख हैँ।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!