TRENDING TAGS :
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव डॉ. शम्भू नाथ का निधन, पुस्तक विमोचन के दौरान पड़ा दिल का दौरा
पूर्व यूपी मुख्य सचिव डॉ. शम्भू नाथ का निधन, पुस्तक विमोचन समारोह में ली अंतिम साँस
UP News: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. शम्भू नाथ का आज शाम निधन हो गया। वह लखनऊ के हिंदी संस्थान में आयोजित एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे, तभी अचानक उनकी हृदय गति रुक गई और उन्होंने कार्यक्रम के बीच में ही अंतिम सांस ली। इस घटना से कार्यक्रम में मौजूद सभी लोग हैरान रह गए।
हिंदी संस्थान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डॉ. शम्भू नाथ जी मंच पर खड़े होकर कर्ण के जीवन और चरित्र पर अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। अचानक, उनकी वाणी थम गई और कुछ ही क्षणों में वह मंच पर गिरकर बेहोश हो गए।
मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत उठाकर बाहर लाया और एडीसीपी की गाड़ी से सिविल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस खबर ने साहित्य और नौकरशाही दोनों ही क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ा दी।
डॉ. शम्भू नाथ का प्रशासनिक करियर अत्यंत गौरवपूर्ण रहा। राजनाथ सिंह के मुख्यमंत्री रहते हुए वे प्रमुख सचिव भी रहे। प्रशासनिक सेवाओं के साथ-साथ उन्हें साहित्य का गहरा शौक था। वह उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के अध्यक्ष भी रहे। उनकी असामयिक विदाई ने साहित्य और प्रशासन दोनों ही क्षेत्रों को अपूरणीय क्षति पहुंचाई है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!