TRENDING TAGS :
Gonda News: गोंडा की नई डीएम बनीं प्रियंका निरंजन: पीएम-सीएम की प्रशंसा पा चुकीं 2013 बैच की IAS अफसर
Gonda News: प्रियंका निरंजन ने पहले जालौन में जिलाधिकारी, लखनऊ में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की विशेष सचिव और मिर्जापुर में मुख्य विकास अधिकारी जैसे पदों पर कार्य किया है।
गोंडा में ढाई वर्ष से तैनात डीएम नेहा शर्मा का तबादला (photo: social media )
Gonda News: उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। इसी क्रम में गोंडा जनपद की डीएम पद पर ढाई वर्षों से तैनात नेहा शर्मा का स्थानांतरण कर दिया गया है। उनकी जगह अब 2013 बैच की आईएएस अधिकारी प्रियंका निरंजन को गोंडा की नई जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। इससे पूर्व प्रियंका निरंजन मिर्जापुर में डीएम के पद पर कार्यरत थीं।
आईएएस नेहा शर्मा को अब निबंधन विभाग में प्रभारी महानिरीक्षक बनाया गया है। प्रियंका निरंजन ने पहले जालौन में जिलाधिकारी, लखनऊ में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की विशेष सचिव और मिर्जापुर में मुख्य विकास अधिकारी जैसे पदों पर कार्य किया है।
प्रियंका निरंजन मूलतः झांसी की मरौठा तहसील की निवासी हैं। इनका जन्म 1 अक्टूबर 1984 को लखनऊ में हुआ था। उन्होंने जालौन व झांसी से प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण की और फिर इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक एवं अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की। उन्होंने वर्ष 2012 की सिविल सेवा परीक्षा में 20वीं रैंक प्राप्त कर 2013 बैच की आईएएस अधिकारी बनने का गौरव प्राप्त किया।
जनता से जुड़ाव और प्रशासनिक पहचान
प्रियंका निरंजन को उनके जमीनी कार्यों और आम जनता से जुड़ाव के लिए जाना जाता है। मुजफ्फरनगर में बतौर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट तैनाती के दौरान उन्होंने अपनी बेटी को सरकारी अस्पताल में जन्म देकर लोगों को यह संदेश दिया था कि सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं भी भरोसेमंद हैं।
मिर्जापुर में कार्यकाल के दौरान उन्होंने "हाथ धोओ दिवस" पर विद्यालय में बच्चों के साथ भोजन कर स्वच्छता का संदेश दिया और कर्णावती नदी को पुनर्जीवित किया। जालौन में जिलाधिकारी रहते हुए उन्होंने नून नदी को पुनर्जीवित करने के साथ ही 700 से अधिक स्कूलों की बाउंड्री बनवाई और गरीब बच्चों के लिए निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था करवाई।
सम्मान और पहचान
जल संरक्षण और महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके कार्यों की सराहना कर चुके हैं।उनके पति मनीष सिंह एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं।
गोंडा में नई उम्मीद
गोंडा की जनता ने प्रियंका निरंजन के आगमन पर विकास, पारदर्शिता और सुशासन की नई उम्मीदें जताई हैं। प्रशासनिक हलकों में भी इस तबादले को एक सकारात्मक और दूरदर्शी कदम के रूप में देखा जा रहा है।
Start Quiz
This Quiz helps us to increase our knowledge
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!