Gorakhpur News: तहसीलदार गर्मी में आइसक्रीम खा रहे थे, तभी दिखा कीड़ा, उसके बाद पड़ने लगे छापे..

Gorakhpur News: विभाग की टीम ने शहर में मौजूद इस ब्रांड के चारों आउटलेट पर छापा मारा। दो आउटलेट के लाइसेंस में कमी मिलने पर बिक्री पर रोक लगा दी गई, जबकि दो स्थानों से चार नमूने लिए गए।

Purnima Srivastava
Published on: 24 May 2025 7:16 AM IST (Updated on: 24 May 2025 7:28 AM IST)
Gorakhpur News: तहसीलदार गर्मी में आइसक्रीम खा रहे थे, तभी दिखा कीड़ा, उसके बाद पड़ने लगे छापे..
X

Gorakhpur News

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में तहसीलदार सदर ज्ञान प्रताप सिंह की आइसक्रीम में कीड़ा मिलने के बाद अधिकारियों को अपनी ड्यूटी याद आ गई। गोरखपुर के बलदेव प्लाजा स्थित बास्किन रॉबिन्स आइसक्रीम के आउटलेट में शुक्रवार की दोपहर में आइसक्रीम में कीड़ा मिलने की शिकायत खाद्य सुरक्षा विभाग से की गई। इस पर विभाग की टीम ने शहर में मौजूद इस ब्रांड के चारों आउटलेट पर छापा मारा। दो आउटलेट के लाइसेंस में कमी मिलने पर बिक्री पर रोक लगा दी गई, जबकि दो स्थानों से चार नमूने लिए गए।

23 मई को दिन में तहसीलदार सदर ज्ञान प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार प्रमुम्न सिंह व देवेंद्र यादव एवं लेखपाल विजय गुप्ता बलदेव प्लाजा स्थित बास्किन रॉबिन्स आइसक्रीम के आउटलेट में आइसक्रीम खा रहे थे। नायब तहसीलदार देवेंद्र यादव के हाथ में मौजूद आइसक्रीम के बीच कीड़ा दिखा, तो अधिकारियों ने आउटलेट संचालक से सवाल किया। साथ ही तहसीलदार ने सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा डॉ. सुधीर कुमार सिंह को इसकी सूचना दी। बताया कि कोन वाली आइसक्रीम में कीड़ा मिला है। इसे कंपनी के मानक के अनुसार आउटलेट में ही बनाया जाता है। टीम ने बलदेव प्लाजा में स्नेह इंटरप्राइजेज में छापा मारकर आइसक्रीम के तीन नमूने लिए और कारण बताओ नोटिस जारी किया।

100 रुपए का रजिस्ट्रेशन

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जेएसआर गार्डेन एवं ओरियन मॉल के आउटलेट में बिलिंग पर रोक लगाई है। अधिकारियों के अनुसार दोनों आउटलेट में 100-100 रुपये के रजिस्ट्रेशन के कागजात थे, जबकि 12 लाख से अधिक टर्नओवर पर 2000 रुपये शुल्क जमा करके लाइसेंस प्राप्त करना चाहिए। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा डॉ.सुघीर कुमार सिंह ने बताया कि बास्किन रॉबिन्स आइसक्रीम कंपनी के चारों आउटलेट पर छापा मारा गया। जेएसआर गार्डेन एवं ओरियन मॉल के लाइसेंस में कमी मिलने पर बिक्री पर रोकी गई है। जांच के लिए चार नमूने लिए गए हैं, साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

Start Quiz

This Quiz helps us to increase our knowledge

Shalini singh

Shalini singh

Next Story