TRENDING TAGS :
Hardoi News: यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 106 वाहन सीज, जनपद में जारी रहेगा अभियान
Hardoi News: शहर में यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर शहर कोतवाली पुलिस और यातायात पुलिस के संयुक्त अभियान में 106 वाहनों को सीज किया गया।
hardoi news
Hardoi News: जिले में हुए सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत के बाद एक बार फिर जनपद में यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया गया है। लगातार यातायात पुलिस अभियान चलाकर एक ओर जहां यातायात नियमों को लेकर वाहन चालकों को जागरुक कर रही है साथ ही यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्यवाही भी कर रही है लेकिन उसके बाद भी यातायात पुलिस की नजर बचाकर वाहन चालक यातायात के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।
वाहन चालकों की लापरवाही के चलते आए दिन बड़े हादसे घटित हो रहे हैं। हरदोई शहर में यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर शहर कोतवाली पुलिस और यातायात पुलिस के संयुक्त अभियान में 106 वाहनों को सीज किया गया। यातायात पुलिस की इस कार्यवाही से जनपद में हड़कंप मच गया। हरदोई शहर से आसपास के कस्बों के लिए लगातार ई रिक्शा टेम्पो मैजिक संचालित होती हैं। यह वाहन लगातार यातायात के नियमों का जमकर उल्लंघन कर यात्रियों की जान जोखिम में डालते हैं।
एक डबल डेकर बस भी हुई सीज
यातायात पुलिस और शहर कोतवाली पुलिस द्वारा चलाएं गए संयुक्त अभियान में 24 वाहन शहर कोतवाली पुलिस द्वारा सीज किए गए जबकि 82 वाहनों को यातायात पुलिस द्वारा सीज किया गया है। यातायात प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के निर्देश पर जनपद में लगातार वाहन चेकिंग अभियान के साथ यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को सीज करने की कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में रविवार को शहर कोतवाली पुलिस के साथ चलाए गए अभियान में 106 वाहनों को सीज किया गया। इनमें एक डबल डेकर बस के साथ टाटा मैजिक, सीएनजी ऑटो, ई रिक्शा शामिल है। प्रभारी निरीक्षक यातायात प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि लगातार वाहन चालकों को यातायात के नियमों का पालन कराने को लेकर जागरूक किया जा रहा है। जनपद में यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Start Quiz
This Quiz helps us to increase our knowledge