TRENDING TAGS :
Hardoi News: व्यापारियों से संवाद, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, महिलाओं को किया जागरूक
Hardoi News: निरीक्षण के समय व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधन पर विशेष ध्यान देते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल अनुपालन के निर्देश दिए।
व्यापारियों से संवाद, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा (photo: social media )
Hardoi News: मिशन शक्ति अभियान के पाँचवें चरण के तहत 27 सितंबर 2025 को पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ रेंज ने संडीला का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मिशन शक्ति केंद्र संडीला की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के समय व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधन पर विशेष ध्यान देते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल अनुपालन के निर्देश दिए।इसके बाद आईजी ने कस्बे के प्रमुख बाजारों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
गश्त के दौरान आम नागरिकों एवं व्यापारियों को महिला सुरक्षा, जागरूकता और सहयोग की जानकारी दी गई। उन्होंने बाजारों में मौजूद लोगों से संवाद स्थापित कर मिशन शक्ति अभियान के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान महिलाओं एवं छात्राओं को सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों और त्वरित सहायता सेवाओं के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई।
टीम ने संयुक्त रूप से पैदल भ्रमण कर पुलिस-प्रशासन की सक्रियता का संदेश दिया
आईजी के साथ पुलिस अधीक्षक हरदोई, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संडीला और क्षेत्राधिकारी संडीला भी मौजूद रहे। टीम ने संयुक्त रूप से पैदल भ्रमण कर पुलिस-प्रशासन की सक्रियता का संदेश दिया। व्यापारियों से वार्ता के दौरान कानून-व्यवस्था को लेकर सुझाव भी लिए गए। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर लगातार पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी, ताकि लोग सुरक्षित वातावरण में अपने कार्य कर सकें।
प्रभारी निरीक्षक संडीला के नेतृत्व में पुलिस बल ने पूरे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाते हुए मिशन शक्ति की गतिविधियों को गति देने का संकल्प लिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मिशन शक्ति केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि महिलाओं को सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाने का जन आंदोलन है, जिसमें समाज के हर वर्ग की सहभागिता आवश्यक है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!


