विधायक ने सीसी रोड का किया लोकार्पण, दर्शनार्थियों और ग्रामीणों का सुगम होगा आवागमन - रमेश

Jaunpur News: विधायक रमेश ने नया सीसी रोड किया लोकार्पित, दर्शनार्थियों का आवागमन सुगम

Nilesh Singh
Published on: 10 Sept 2025 2:25 PM IST
विधायक ने सीसी रोड का किया लोकार्पण, दर्शनार्थियों और ग्रामीणों का सुगम होगा आवागमन - रमेश
X

Baladapur MLA, Ramesh Chandra Mishra

Jaunpur News: बदलापुर विधानसभा के ग्राम सभा चारों में विधायक निधि से मुख्य मार्ग से भगवान श्री परशुराम मां शारदा देवी धाम मंदिर तक नौ लाख चालीस हजार रुपये से नवनिर्मित सीसी रोड का विधायक द्वारा लोकार्पण किया गया। विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि इस सीसी रोड के निर्माण से आने वाले दर्शनार्थियों और ग्रामीण जनों का आवागमन सुगम होगा और उन्हें सहायता मिलेगी।

मंदिर परिसर में पहुंचे विधायक ने भगवान श्री परशुराम के दिव्य स्वरूप का दर्शन किया और प्रतिमा का बखान किया तथा मां शारदा देवी से आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रमेश चंद्र मिश्र का अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष डॉ. अतुल कुमार दुबे एवं संगठन द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

ब्लॉक अध्यक्ष श्याम मिश्र और जिलाध्यक्ष ने विधायक का माल्यार्पण किया तथा माता की चुनरी भेंट कर यथार्थ गीता भेंट की। मंदिर परिसर भगवान परशुराम के जयकारों से गूंज उठा। मंदिर के संस्थापक एवं पुजारी सुनील शास्त्री तथा पूर्व प्रधान युवा नेता प्रयास उपाध्याय ने भी विधायक का स्वागत किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान जय नारायण मिश्र ने की और कुशल संचालन जगदीश उपाध्याय, प्रधान सराय विभार द्वारा किया गया। जिला अध्यक्ष डॉ. अतुल कुमार दुबे ने अपने वक्तव्य में कहा कि बदलापुर विधानसभा क्षेत्र में यह पहला श्री भगवान परशुराम मंदिर है, जो चारों में स्थापित हुआ है। उन्होंने संगठन और क्षेत्रीय जनता के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

डॉ. दुबे ने बताया कि हर वर्ष भगवान परशुराम जयंती पर विशाल शोभायात्रा निकाली जाती है। उन्होंने विधायक द्वारा दिए गए सीसी रोड और हाई मास्क लाइट की व्यवस्था के लिए धन्यवाद भी ज्ञापित किया। उन्होंने यह भी कहा कि विधायक द्वारा मंदिरों के सुंदरीकरण की जो पहल लगातार जारी है, वह सराहनीय है। भगवान परशुराम की कृपा सदैव विधायक पर बनी रहे।

इस अवसर पर रामजीत उपाध्यक्ष, राजकुमार पांडे, सिद्धार्थ सिंह मंडल अध्यक्ष, यादवेंद्र प्रताप सिंह लव कुश युवा नेता, नागेंद्र कुमार मिश्र वशिष्ठ, रमेश कुमार मिश्र, पं. सुशील तिवारी, राजेंद्र मिश्र, अमित पाण्डेय, पंकज उपाध्याय, दीपक मिश्र, कल्पना उपाध्याय, संदीप मिश्रा, अमरपाल तिवारी, इंद्रेश मिश्रा, भैया लाल उपाध्याय, निलेश मिश्रा, संतोष मिश्र, पं. सीताराम दुबे, रविंद्र मिश्रा, वीरेंद्र मिश्र, राजेश मिश्र, राम पांडे, राकेश चौबे, अवधेश उपाध्यक्ष प्रधान संघ अध्यक्ष, छोटेलाल तिवारी, राजन पांडे, श्याम उपाध्याय, मोलई चौवे और स्वामीनाथ सरोज प्रधान चारों सहित सैकड़ों क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।

1 / 5
Your Score0/ 5
Shalini Rai

Shalini Rai

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!