TRENDING TAGS :
Jaunpur News: अहिल्याबाई का प्रेरणादायक जीवन: अरुण सिंह तिरंगा यात्रा में भी शामिल हुए राष्ट्रीय महासचिव
Jaunpur News: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के मंगलवार को जौनपुर दौरे पर कार्यकर्ताओं में खूब उत्साह देखने को मिला, वाराणसी उतरते ही जौनपुर के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करना शुरू कर दिया।
Jaunpur News: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के मंगलवार को जौनपुर दौरे पर कार्यकर्ताओं में खूब उत्साह देखने को मिला, वाराणसी उतरते ही जौनपुर के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करना शुरू कर दिया। इसके बाद होलकर वंश की महान शासिका, समाज सुधारक और सांस्कृतिक पुनर्जागरण की प्रतीक देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी, जौनपुर द्वारा होटल रिवर व्यू में एक संगोष्ठी में वह मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए ।
कार्यक्रम की शुरुआत अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव और जिलाध्यक्ष ने अरूण सिंह का पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र से सम्मान किया। संचालन सुशील मिश्र ने किया। मुख्य अतिथि अरुण सिंह ने रानी अहिल्याबाई होलकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका जीवन वीरता, धर्म, न्याय और सामाजिक सुधारों की अनुपम मिसाल है। उन्होंने काशी विश्वनाथ, बद्रीनाथ, केदारनाथ सहित देशभर के अनेक मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया। उन्होंने कहा कि भाजपा देशभर में 21 से 31 मई तक "सुशासन अभियान" चलाकर रानी अहिल्याबाई के कार्यों को जन-जन तक पहुंचा रही है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्षों तक ऐसी महान विभूतियों को भुला दिया गया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश अपनी गौरवशाली विरासत को पुनः जीवंत कर रहा है।
इतिहास से प्रेरणा लेने की अपील
विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने अहिल्याबाई के जीवन की झलक प्रस्तुत करते हुए बताया कि वे 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के चोंडी गांव में जन्मी थीं। एक साधारण परिवार से आने के बावजूद उन्होंने मालवा की गद्दी पर बैठकर एक आदर्श शासन स्थापित किया। राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि अहिल्याबाई का जीवन सेवा, त्याग, न्याय और कल्याणकारी नीतियों का प्रतीक है। भाजपा प्रदेशभर में कार्यक्रम आयोजित कर उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान कर रही है।
क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया ने बताया कि यह अभियान रानी अहिल्याबाई की धार्मिक, सांस्कृतिक और प्रशासनिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और महिला सशक्तिकरण की उपलब्धियों को उजागर करेगा। राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने बताया कि इस अवसर पर महिला जनसंवाद, प्रतियोगिताएं और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। भाजपा कार्यकर्ता ‘विकास भी, विरासत भी’ के सिद्धांत को आगे बढ़ाते हुए रानी अहिल्याबाई की स्मृति को जीवित रखेंगे।विधायक रमेश सिंह ने कहा कि रानी अहिल्याबाई ने न केवल धार्मिक कार्य किए, बल्कि वंचित वर्गों के कल्याण हेतु दूरदर्शी नीतियां बनाईं, जो आज भी प्रेरणा देती हैं।
तिरंगा यात्रा का आयोजन
कार्यक्रम के पश्चात एक तिरंगा यात्रा अरूण सिंह के नेतृत्व में निकाली गई, यह यात्रा सद्भावना पुल से शुरू होकर जोगियापुर होते हुए कलेक्टर कैंपस स्थित शहीद स्तंभ पर समाप्त हुई, जहां शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की गई। अरूण सिंह ने इस अवसर पर कहा कि भारत अब अपने सुरक्षा अधिकारों का मजबूती से प्रयोग करता है। उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उल्लेख करते हुए कहा कि यह सोच-समझकर की गई कार्रवाई थी, जिससे देश ने यह दिखा दिया है कि अब हम घुसकर मारने की नीति पर अमल करते हैं।
Start Quiz
This Quiz helps us to increase our knowledge