TRENDING TAGS :
Jhansi News: झांसी में ताबीज की गवाही पर खुला ब्लाइंड मर्डर केस, आरोपी गिरफ्तार
Jhansi News: अभियुक्त ने कहा - घर बर्बाद कर रही थी मृतका, अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।
Jhansi News
Jhansi News: ताबीज ने ब्लाइन्ड मर्डर केस का खुलासा किया है। इस ताबीज की निशानदेही पर हत्या करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियु्क्त ने बताया कि मृतका उसका घर बर्बाद कर रही थी इसलिए उसने ही कत्ल किया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त को अदालत में पेश किया। यहां से उसे जेल भेजा गया।
पुलिस अधीक्षक (देहात) डॉ अरविन्द कुमार ने बताया कि मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बरौरी में रहने वाली उषा देवी का कत्ल किया गया था। इसके लिए टीमों का गठन किया था। घटनास्थल का निरीक्षण के दौरान मौके पर एक ताबीज मिला था। इस ताबीज के बारे में जानकारी ली थी। साथ ही अन्य लोगों से पूछताछ की थी। पूछताछ के दौरान गांव में रहने वाले रफीक खान का नाम प्रकाश में आया था। इस आधार पर टीम ने स्यावरी कोटरा नहर के पास से रफीक खान को पकड़ लिया। पूछताछ की। पूछताछ के दौरान हत्या करने की बात स्वीकार की।
रफीक खान ने बताया कि ऊषा देवी जो अकेली घर पर रहती थी। मृतका आए दिन पैसा मांगती रहती थी। साथ ही उसका घर बर्बाद कर रही थी। मृतका ने उसकी पत्नी को उसके खिलाफ भड़का दिया था, जिससे उसकी पत्नी सात-आठ माह पूर्व बच्ची के साथ मायके चली गई थी। इसके अलावा ऊषा देवी ने उसकी मां के कान भर भरकर पांच दिन पहले उसके घर में बंटवारा करा दिया था। जिससे वह काफी परेशान था और उसने तय कर लिया था कि जिस दिन मौका मिलेगा वह ऊषा देवी को जान से मार देगा। वह इसी मौके की तलाश में था।
रफीक खान ने बताया कि 30/31 अगस्त की रात में ऊषा देवी के घर में बाउंड्री के किनारे से घुस गया और ऊषा देवी का गला दबाने लगा तो वह जाग गई और अपने हाथों से उसके मुंह व गर्दन नोच लिए और उसे पहचान लिया। तब पकड़े जाने के डर से वह पास में पड़े लाल रंग के कपड़े से ऊषा देवी के पीछे से कमरे में तब तक उसका गला दबाये रहा, जब तक उसकी जान नहीं निकल गई। जब ऊषा देवी मर गई तो वह लाल रंग का कपड़ा अपने साथ लेकर वहां से भाग गया था। अभियुक्त ने बताया कि उसके शरीर में गर्दन और चेहरे पर आई चोटें ऊषा देवी के नाखूनों से बीच-बचाव के दौरान आई थी। गले में पहने हरे रंग का ताबीज लड़ाई-झगड़े के दौरान ऊषा के घर पर ही गिर गया था। वहीं, मऊरानीपुर पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश किया। यहां से उसे जेल भेजा गया।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!