TRENDING TAGS :
Jhansi News: रेलवे के महिला विश्रामालय की सीलिंग गिरी, भगदड़ मची, घटिया सामग्री का उपयोग करके लगाई गई थी सीलिंग
Jhansi News: वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर स्थित महिला विश्रामालय की सीलिंग का हिस्सा गिर गया जिससे वहां बैठी महिला रेलयात्रियों में भगदड़ मच गई।
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर स्थित महिला विश्रामालय की सीलिंग का हिस्सा गिरा (Social Media)
Jhansi News: वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर स्थित महिला विश्रामालय की सीलिंग का हिस्सा गिर गया जिससे वहां बैठी महिला रेलयात्रियों में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही रेलवे का स्टॉफ इकट्ठा हो गया। तत्काल प्रभाव से विश्रामालय गृह को बंद करवा दिया। इस घटना को लेकर रेलवे यात्रियों में काफी आक्रोश व्याप्त है।
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर महिला विश्रामालय बना हुआ है। इसमें महिला रेलयात्रियों को ठहने की व्यवस्था की गई है। शुक्रवार की सुबह दस बजे के लगभग महिला रेलयात्री विश्रामालय में बैठी हुई थी। अचानक विश्रामालय के गेट के पास अचानक सीलिंग गिर गई जिससे विश्रामालय में बैठी महिला रेलयात्रियों व अन्य लोगों में भगदड़ मच गई। इसकी जानकारी लगते रेलवे कर्मचारी इकट्ठा हो गए। तत्काल प्रभाव से विश्रामालय के गेट को बंद करवा दिया। इस घटना को लेकर रेलवे कर्मचारियों में काफी आक्रोश व्याप्त है।
महिला रेलयात्रियों का कहना है कि वह लोग दूसरी तरफ बैठे हुए थे, अगर गेट के पास बैठे तो वह लोग घायल हो सकते थे। किस्मत अच्छी रही कि वह काफी दूरी पर बैठे हुए थे। रेलवे सूत्रों का कहना है कि इस तरह की सीलिंग स्थानीय रेलवे स्टेशन पर कइयों बार गिर चुकी हैं। पूर्व में बुकिंग कार्यालय में गिर गई थी। सीलिंग डालते समय घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। यही कारण है कि लगातार सीलिंग गिर रही है। इसमें इंजीनियरिंग विभाग की लापरवाही उजागर सामने आई है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!